कोरोना पॉजिटिव महिला का शव लेने से ओडिशा के जिला प्रशासन ने किया मना . . .

कोरोना पॉजिटिव महिला का शव लेने से ओडिशा के जिला प्रशासन ने किया मना . . .

बस्तर मित्र न्यूज।

कोरोना पॉजिटिव महिला का शव ओडिशा के जिला प्रशासन द्वारा लेने से मना करने के बाद अंतिम संस्कार छत्तीसगढ़ में किया गया। दरअसल, बस्तर जिले की सीमा से ओडिशा लगा हुआ है। जगदलपुर स्थित डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में ओडिशा की एक महिला इलाज के लिए भर्ती हुई थी। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। एंटीजन जांच में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तहसीलदार को जानकारी देने पर उन्होंने शव ओडिशा लाने से मना कर दिया। बस्तर कलेक्टर तक मामला पहुंचने के बाद जगदलपुर के शवदाह गृह में महिला का अंतिम संस्कार किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा के नवरंगपुर जिले के तरुंदीही गांव की 32 वर्षीय महिला डॉली पाल की बस्तर जिले के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 20 जनवरी को मौत हो गई। उसे 19 जनवरी को तबीयत खराब होने पर नान कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। मृत्यु के बाद एंटीजन जांच में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 21 जनवरी को महिला के परिजन शव को ओडिशा ले जाने के लिए नवरंगपुर के तहसीलदार से संपर्क किया।

गैस शवदाह में किया अंतिम संस्कार :-

तहसीलदार ने कोरोना पॉजिटिव होने के कारण शव को ओडिशा लाने से साफ मना कर दिया। गमजदा परिवार ने जगदलपुर नगर निगम के आयुक्त को इसकी जानकारी दी। कलेक्टर को भी मामले की जानकारी मिली। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर जगदलपुर में महिला के शव का संस्कार किया गया। निगम आयुक्त प्रेमकुमार पटेल ने बताया कि गैस शवदाह में महिला का अंतिम संस्कार किया गया। कोरोना पॉजिटिव केस था, इसलिए सरकारी खर्च पर अंत्येष्टि की गई। कुछ दिनों पहले लगाए गए गैस शवदाह में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

LAXMI JURRI

LAXMI JURRI

पत्रकारिता के लिए समर्पित...

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)