सेहत के लिए फायदेमंद है मटर, इसके सेवन से दूर होती हैं ये समस्याएं . . .

सेहत के लिए फायदेमंद है मटर, इसके सेवन से दूर होती हैं ये समस्याएं . . .

बस्तर मित्र न्यूज।

हरा मटर हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। मटर का इस्तेमाल सर्दी के मौसम में परांठे, चाट और विभिन्न प्रकार की सब्जियों में किया जाता है। मटर एक ऐसी सब्जी है जिसमें लगभग सभी पोषक तत्व एक साथ पाए जाते हैं। उदाहरण के लिए विटामिन ए, बी। ई, बी, डी आदि ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। इसके साथ साथ मटर में फाइबर, पोटैशियम और जिंक भरपूर मात्रा में होता है। आंखों की हेल्थ से लेकर कैंसर से लड़ने तक मटर कारगर है। आईये जानेत हैं इसके फायदों के बारे में।

इसके सेवन से बीमारियों से हमारा शरीर सुरक्षित रहता है। इसके साथ साथ इनमें कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। मटर हमारी बॉडी में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायता करता हैं। हरे हरे दानों में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाऐ जाते है। इसलिए ये शुगर, हार्ट डीजीज व ऑर्थराइटिस के खतरे को कम करता हैं।

मटर, ब्लड में शुगर की मात्रा को संतुलित करने में सहायक होती है। यह बदन को इंस्टेंट एनर्जी देता है और यह याददाश्त बढ़ाने में भी कारगर है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड की मात्रा भी कम होती है। इसलिए खाना खाने के बाद भी इसमें शुगर की मात्रा नहीं बढ़ती है। इसके साथ साथ मटर में मैग्नीशियम, पोटैशियम सहित कई जरूरी पोषत तत्व पाए जाते हैं। जो हॉर्ट संबंधित समस्याओं को दूर करता है। इसलिए मटर को नियमित रूप से अपने आहार में शामिल करना चाहिए।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)