मौसम का हाल, उत्तरी छत्तीसगढ़ मेें शीतलहर का प्रकोप रहेगा जारी . . .

मौसम का हाल, उत्तरी छत्तीसगढ़ मेें शीतलहर का प्रकोप रहेगा जारी . . .

बस्तर मित्र/कांकेर।

सर्दी से कांप रहे छत्‍तीसगढ़ के लोगों के लिए राहत की खबर है। उत्त्तर से आ रही ठंडी हवाओें की गति कम होने लगी है। इसके साथ ही दिन-रात के पारे मेें अब बढ़त होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि रात का पारा बढ़ने से ठंड थोड़ी कम होगी। हालांकि प्रदेश के उत्त्तरी क्षेत्र के लोगोें को फिलहाल ठंडी हवाओें से जूझना पड़ेगा।

रविवार को भी बिलासपुर, पेन्ड्रा रोड और दुर्ग में शीतलहर की स्थिति रही। इसके साथ ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में भी शीतलहर के समान ही स्थिति रही। ठंडी हवा चलने से धूप भी अच्छी लग रही है। रायपुर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री से कम होकर 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छत्‍तीसगढ़ में सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले वर्षों की तुलना में इस साल ठंड अधिक पड़ने की वजह से गर्म कपड़ों की बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि अब उत्तर से आने वाली ठंडी व शुष्क हवा की गति कम हो रही है। इसकी वजह से आने वाले दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

उत्तरी छत्तीसगढ़ में अभी दो दिन ठंड रहेगी। ला नीना और अल नीनो पूरे विश्व के मौसम को प्रभावित करने वाले कारक रहे हैं। चूंकि देश में इस साल ला नीना वर्ष घोषित हैए लिहाजा इसका असर भी उतना ही प्रभावी है। इसके कारण उत्तरी इलाके में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात का ज्यादा असर हो रहा है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

LAXMI JURRI

LAXMI JURRI

पत्रकारिता के लिए समर्पित...

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)