मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांसद राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ आगमन पर किया आत्मीय स्वागत . . .

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांसद राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ आगमन पर किया आत्मीय स्वागत . . .

बस्तर मित्र / रायपुर.

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को रायपुर पहुंच गए हैं। तय समय पर उनका विशेष विमान 11.50 पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा, जन नेता माननीय राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर स्वागत है। इसके बाद सभी लोग बस से साइंस कॉलेज के लिए निकल गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को कार्यक्रम को लेकर ब्रीफ भी किया।

Paragraph Image

राहुल गांधी के साथ एक बस में मुख्यमंत्री और मंत्री बैठे हैं। दूसरी दो बसों में संसदीय सचिव, प्रमुख विधायक और पार्टी पदाधिकारी, निगम-मंडलों के पदाधिकारी हैं। उनका काफिला हवाई अड्‌डे से तेलीबांधा, रिंग रोड से रायपुरा चौक होते हुए साइंस कॉलेज पहुंचेगा।

राहुल गांधी यहां नागार्जुन साइंस कॉलेज मैदान में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की शुरुआत करने आ रहे हैं। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति और महात्मा गांधी के वर्धा आश्रम की तर्ज पर बन रहे सेवाग्राम का भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही साइंस कॉलेज के मंच पर कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। लोक गायिका आरू साहू ने मोर छत्तीसगढ़ के छइयां भुइयां रे... गीत से कार्यक्रम का आगाज किया है।

साइंस कॉलेज मैदान में ऐसा रहेगा कार्यक्रम

साइंस कॉलेज पहुंचने के बाद राहुल गांधी सीधे प्रदर्शनी देखने जाएंगे। उसके बाद मुख्य मंच पर उनका आगमन होगा। वहां वे सेवाग्राम का शिलान्यास करेंगे। छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति की लौ और राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का उद्घाटन करेंगे। इसी दौरान राजीव युवा मितान क्लब को वार्षिक सहायता की पहली किश्त जारी होगा। एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन होगा। दोपहर दो बजे राहुल गांधी कुछ गांधीवादी विचारकों, भूमिहीन किसानों और मजदूरों के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। उसके बाद सेवाग्राम कार्यक्रम और गांधीजी के सेवाग्राम के विचार की कला प्रदर्शनी देखेंगे। दोपहर बाद 3.30 बजे से राहुल गांधी साइंस कॉलेज से रवाना हाेंगे। उनको 5.10 बजे विशेष विमान से दिल्ली जाना है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Mukesh Markam

Mukesh Markam

निष्पक्ष पत्रकार

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)