मुख्यमंत्री निवास में विवाह की रस्में शुरू, डिनर में आज मुनगा-जिमीकांदा . . .

मुख्यमंत्री निवास में विवाह की रस्में शुरू, डिनर में आज मुनगा-जिमीकांदा . . .

बस्तर मित्र / रायपुर.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की रविवार को शादी है। मुख्यमंत्री निवास में विवाह की रस्में शुरू हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रस्मों की कुछ तस्वीरों को खुद साझा किया है। विवाह समारोह के लिए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के दिग्गज राजनेताओं को भी आमंत्रित किया है। संभावना है कि प्रियंका गांधी भी कल रायपुर आ सकती हैं। शादी पूरे छत्तीसगढ़िया विधि-विधान से की जा रही है। आज का डिनर भी प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों का ही रहेगा। आज चौसेला, जिमीकांदा और मुनगा की सब्जी परोसी जाएगी।

Paragraph Image

नवा रायपुर के एक रिसॉर्ट में मुख्यमंत्री का परिवार पहुंच गया है। वहां सुबह से ही शादी की रस्में शुरू हुई हैं। सबसे पहले चुल-माटी की रस्म निभाई गईं। परिवार की महिलाओं ने मंडप के लिए मिट्‌टी खोदी। उसके बाद विधि-विधान और पूजन के साथ मंडप स्थापित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस रस्म और पारिवारिक माहौल की कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए जानकारी दी है। मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल और रायपुर की ख्याति वर्मा इसी मंडप में रविवार को सात फेरे लेने वाले हैं।

Paragraph Image

राजनीतिक व्यस्तताओं की वजह से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को ही वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। बताया जा रहा है, रविवार को प्रियंका गांधी भी विवाह समारोह में शामिल होने रायपुर आ सकती हैं। हालांकि अभी तक उनका अधिकारिक कार्यक्रम नहीं पहुंचा है।

Paragraph Image

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Mukesh Markam

Mukesh Markam

निष्पक्ष पत्रकार

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)