युवक से प्यार में दुश्मन बनीं दो नाबालिक सहेलियां, चाकू घोंप जान से मारने का प्रयास . . .

युवक से प्यार में दुश्मन बनीं दो नाबालिक सहेलियां, चाकू घोंप जान से मारने का प्रयास . . .

बस्तर मित्र न्यूज।

नई दिल्ली के पहाड़गंज इलाके के मुल्तानी ढ़ांडा की रहने वाली दो नाबालिक लड़कियां एक ही युवक से प्यार करती है। युवक पर अपना-अपना अधिकार जताने को लेकर दोनों में काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों सहली हैं और एक-दूसरे को युवक से दूर हो जाने की बात कहती रही, लेकिन यह बात किसी को भी मंजूर नहीं हुई। अंततः प्यार पाने के लिए एक ने दूसरी किशोरी को चाकू घोंप दिया। घटना बीते रविवार की है। मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपित किशोरी को बाल सुधार गृह भेज दिया है। घायल किशोरी को उपचार के लिए आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मुल्तानी ढ़ाडा में 16 वर्षीय किशोरी परिवार सहित रहती है। उसके पड़ोस में 15 वर्षीय एक अन्य किशोरी भी रहती है। बताया जाता है कि 16 वर्षीय एक किशोरी की इलाके में रहने वाले एक युवक से दोस्ती हो गई। वह 16 वर्षीय किशोरी की युवक की दोस्ती पर आपत्ति जताने लगी। दोनों में इस बात को लेकर विवाद भी होता रहा। रविवार रात दोनों के पड़ोस में एक बरात आई थी। बताया जाता है कि वहां दोनों ने शराब पी उसके बाद नशे में आपस में उलझ पड़ी। 15 वर्षीय किशोरी ने गुस्से में 16 वर्षीय किशोरी पर चाकू से वार कर दिया।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Mukesh Markam

Mukesh Markam

निष्पक्ष पत्रकार

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)