देर रात भोजन करना सेहत के लिए हो सकता हैं घातक . . .

देर रात भोजन करना सेहत के लिए हो सकता हैं घातक . . .

बस्तर मित्र न्यूज

वर्तमान समय में देखा जाता हैं कि कई लोगों की लाइफस्टाइल बहुत अव्यवस्थित हैं जिसमें ना खाने का पता हैं और ना ही सोने का। खाने और सोने की यह लापरवाही आपके शरीर को अंदर से खोंखला बना रही हैं और कई बीमारियों की जड़ बन सकती हैं। आज इस कड़ी में हम बात करते जा रहे हैं उन लोगों के बारे में जो खाना देर रात तक खाते हैं और इसके बाद सीधे सोने के लिए चले जाते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। खाना खाएं और इसके बाद लेटने की बजाय टहलने की आदत डालें ताकि खाने को पचने में परेशानी ना हो। हम आपको आज बताने जा रहे हैं कि देर रात भोजन करना सेहत के लिए कैसे नुकसानदायक होता है।

Paragraph Image

शारीरिक परेशानी होना

देर रात खाना खाने से कई तरह की शारीरिक दिक्कतें हो सकती हैं। बेहतर सेहत के लिए जरूरी है कि आप शाम में 7 बजे से पहले अपना रात का खाना खा लेने की कोशिश करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपकी बॉडी पर आपको खुद कई चमत्कार देखने को मिलेंगे, जैसे नींद सही आना, खाना ठीक से पच जाना, वजन कम होना, अगले दिन के लिए एनर्जी बनी रहना आदि।

Paragraph Image

डायबिटीज़ का खतरा

जैसा कि देर रात खाया जाने वाला भोजन आसानी से डायजेस्ट नहीं हो पाता । इसीलिए, शरीर में कोलेस्ट्रॉल, ट्राईग्लिसराइड्स और इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है। ज़्यादा इंसुलिन और कोलेस्ट्रॉल लेवल से डायबिटीजड का खतरा बढ़ जाता है।

Paragraph Image

हार्ट अटैक का खतरा

रात में ब्लड प्रेशर का स्तर कम रहना चाहिए। लेकिन, जब कोई देर रात खाना खाता है तो कोलेस्ट्रॉल का लेवल खुद ब खुद बढ़ जाता है। इससे, ब्लड प्रेशर लेवल भी प्रभावित होता है। अगर, रात के समय ब्लड प्रेशर ज़्यादा देर या लम्बी अवधि तक हाई रहता है तो, इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

Paragraph Image

हो सकती है हाई बीपी की शिकायत

देर रात खाने से लोगों में हाई बीपी की शिकायत भी हो सकती है। रात को खाना खाने के कम से 2 घंटे बाद बिस्तर पर जाना चाहिए। लेकिन अगर आप खाना ही देर में खाएंगे तो तुरंत बिस्तर पर चले जाएंगे। जो आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।

Paragraph Image

नींद ना आने की समस्या

देर रात में भोजन करने से हमें स्वास्थय संबधी कई प्रकार की समस्याएं होने लगती है। इसके अलावा हमे नींद ना आने की समस्या भी होती है जो की शांत स्वभाव के लिए बहुत ही आवश्यक है इन सब कारणों से हमारे स्वभाव में नकारात्मक प्रभाव होने लगता है हम अधिक चिडचिडे होने लगते हैं।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)