पति ने अपनी पत्नी को घर में जिंदा जलाया , लोगों ने जलती देखी लाश . . .

पति ने अपनी पत्नी को घर में जिंदा जलाया , लोगों ने जलती देखी लाश . . .

बस्तर मित्र न्यूज।

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में पति की दरिंदगी का विभत्स मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को घर में ही जिंदा जलाकर मार दिया। दुर्गंध आने पर जब पड़ोसियों ने उससे पूछा कि क्या जल रहा है, तो पति ने बोला कि मांस पका रहा हूं। पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने घर में झांककर देखा तो उनके होश ही उड़ गए।

Paragraph Image

पुलिस के अनुसार, आसनसोल के जामुरिया के निघा क्षेत्र की रहने वाली कंचन नोनिया की शादी 2015 में आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के धेमोमेन कोलियरी निवासी सुधीर नोनिया से हुई थी। गुरुवार को पड़ोसियों ने सुधीर के घर में कुछ जलता देखा। धुएं और दुर्गंध के बारे में पूछा तो सुधीर ने बताया कि घर में खस्सी मीट बनाया जा रहा था, लेकिन जब पड़ोसी घर के अंदर गए तब पता चला कि वह कंचन के शरीर को जला रहा था। कुछ लोगों ने कंचन के जलते हुए दृश्य का वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया। घटना में कंचन की मौके पर ही मौत हो गई। DCP डॉ. कुलदीप एसएस ने बताया, 'पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। ​इनसे पूछताछ की जा रही है।'

परिजन बोले- दहेज के लिए बेटी को मार दिया

कंचन के परिवार के मुताबिक सुधीर ने शादी के दौरान 3 लाख रुपए दहेज लिए थे। सुधीर और उसके परिवार वालों ने कंचन पर दहेज लाने का दबाव डाला था। उसको 20,000 रुपए का ब्लेजर चाहिए था। यह बात बेटी ने बताई थी। उसने कहा था कि अगर पैसे नहीं दिए तो ससुराल वाले जान से मार देंगे। यह सच साबित हुआ। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने कंचन के पति सुधीर, ससुर गुलाब नोनिया, सास मैना देवी और उसके दामाद अर्जुन नोनिया को अरेस्ट कर लिया है।

मुंह नहीं खोल रहा युवक

बताया जाता है कि महिला का पति बेरोजगार था। लड़के के पिता कोयला खदान में मजदूर करते हैं। पुलिस की पूछताछ में सुधीर अपना मुंह नहीं खोल रहा। बार-बार वह यही जवाब दे रहा कि घटना कैसे हुई, हमें इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस पड़ोसियों से किए गए उसके दावे के बारे में भी सवाल कर रही है, लेकिन युवक कुछ नहीं बता रहा है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Mukesh Markam

Mukesh Markam

निष्पक्ष पत्रकार

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)