आंवला स्किन के लिए संजीवनी बूटी का काम करता हैं, जानें इसे इस्तेमाल करने का तरीका

आंवला स्किन के लिए संजीवनी बूटी का काम करता हैं,  जानें इसे इस्तेमाल करने का तरीका

बस्तर मित्र न्यूज।

स्किन को स्वस्थ और खूबसूरत बनाने की चाहत सभी रखते हैं चाहे महिला हो या पुरुष और इसके लिए वे कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन इसके लिए कुदरती तरीके आजमाए जाए तो बेहतर रहता हैं जो प्रभावी परिणाम देते हैं और स्किन को नुकसान होने का डर भी नहीं रहता हैं। ऐसे में आप आंवले की मदद ले सकते हैं जो स्किन के लिए संजीवनी बूटी का काम करता हैं और आपकी कई परेशानियों का हल बनता हैं। आंवला में प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, आय़रन और मैग्नीशियम पाए जाते हैं जो त्वचा को पोषित करते हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह किया जाए आंवले का इस्तेमाल की दूर हो त्वचा की परेशानियां...

Paragraph Image

त्वचा के रूखेपन को कम करे

सर्दियों में हमारी त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। आंवला तेल स्किन को हाइड्रेट करने का काम करता है। साथ ही इसकी मदद से बेजान त्वचा निखरी नजर आती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और हाइड्रेटिंग गुण त्वचा को कोमल और खूबसूरत बनाने में मदद करते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका

त्वचा को कोमल और खूबसूरत बनाने के लिए आप आंवला तेल को रातभर चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। फिर सुबह उठकर अपनी स्किन के अनुसार किसी अच्छे फेसवॉश से स्किन को साफ कर लें। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है।

Paragraph Image

मृत त्वचा को हटाए

आपकी चेहरे की खूबसूरती कई बार डेड स्किन सेल्स के नीचे दब जाती है। इसकी वजह से स्किन ऑयली, बेजान और दाग-धब्बे नजर आने लगते है। ऐसे में आंवला का तेल एक प्राकृतिक स्क्रब का काम करता है। यह शरीर की मृत त्वचा को हटाने और एक्सफोलीएटिंग का काम करता है। इससे स्किन ग्लोइंग नजर आती है।

इस्तेमाल करने का तरीका

इसके लिए आप आंवला तेल त्वचा पर लगाएं। त्वचा को हल्के हाथों से गीला करके सूखा बेसन लगाएं। फिर हल्के हाथों से इसे त्वचा पर रगड़ें और सूखने दें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में एक बार कर सकते हैं। इससे डेड स्किन सेल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Paragraph Image

स्वस्थ त्वचा के लिए फायदेमंद

स्वस्थ त्वचा के लिए आंवला तेल बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल यह स्किन को टोंड करके त्वचा में निखार लाने के काम करता है। इसके उपयोग से रोम छिद्र छोटे हो जाते हैं और त्वचा में कसाव आता है। विटामिन सी की मदद से यह चेहरे को खूबसूरत और प्राकृतिक चमक प्रदान करता है।

इस्तेमाल करने का तरीका

आंवला तेल का उपयोग करने के लिए आप चेहरे को पहले अच्छे से साफ कर लें। उसके बाद तौलिए से पोंछने के बाद इसे हाथों की मदद से पूरे स्किन पर लगाकर चेहरे और गर्दन वाले हिस्से की मालिश करें। फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। हालांकि मसाज करते समय चेहरे पर ज्यादा दबाव न बनाएं।

Paragraph Image

एंटी एजिंग गुण

आंवला में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो आपकी झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट कोलेजन के उत्पादन में मदद करते हैं, जिससे कोशिकाओं में वृद्धि होती है। साथ ही प्रोटीन क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को रिपेयर करने में भी मदद करता है और आपकी स्किन जवां और निखरी नजर आती है।

इस्तेमाल करने का तरीका

इसका उपयोग करने के लिए आप नहाने से पहले चेहरे और शरीर की मालिश कर लें। फिर अच्छे फेस मास्क का चेहरे पर उपयोग करें और गुनगुने पानी से नहा लें। इसके बाद आपको हल्का भी महसूस होता है।

Paragraph Image

शरीर को बनाए चमकदार

आंवला तेल का इस्तेमाल आप पूरे शरीर पर कर सकते है। यह त्वचा को अंदर तक मॉइस्चराइजेशन प्रदान करता है। इससे रूखी और फटी त्वचा को हील करने में मदद मिलती है। यह त्वचा को हाइड्रेट करने का भी काम करता है। इससे स्किन की दरारें को ठीक करने में सहायता मिलती है। आंवला तेल के इस्तेमाल से स्किन ग्लोइंग और खूबसूरत नजर आती है।

इस्तेमाल करने का तरीका

गर्म पानी से नहाने के बाद आप आंवला तेल की कुछ बूंदें सीधे त्वचा पर लगाएं और अच्छे से मसाज करें। इसे आप चाहे तो धो सकते हैं और सूखने के लिए छोड़ भी सकते हैं। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)