अब फ्री में होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन, रायपुर के माना में तैयार सिविल अस्पताल शुरू…

अब फ्री में होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन, रायपुर के माना में तैयार सिविल अस्पताल शुरू…

बस्तर मित्र न्यूज।

रायपुर में आंखों से जुड़ा एक स्पेशल केयर सेंटर शुरू किया गया है। अब तक जिला अस्पताल पंडरी कैंपस में चल रहे नेत्र विभाग को माना के सिविल अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। अब यहां लोगों को ओटी और ओपीडी सेवा का फायदा मिलेगा। यहां 150 बेड के अस्पताल में, 3 नेत्र रोग विशेषज्ञ, 4 नेत्र सहायक अधिकारी, 2 नर्सिंग स्टाफ और 2 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Paragraph Image

सी.एम.एच.ओ डॉ मीरा बघेल ने बताया कि शासकीय सिविल अस्पताल माना नेत्र रोग में अपनी सेवाएं देगा। यहां अब आंखों का ईलाज शुरू कर दिया गया है। 16 फरवरी को यहां 2 मोतिया बिंद के ऑपरेशन भी किए गए है। भविष्य में केस बढ़ने के लिए टीम तैयार है, मरीज यहां बेझिझक आकर नि:शुल्क ऑपरेशन करवा सकते हैं।

अस्पताल जाने पर ये साथ लेकर जाएं

डॉ मीरा ने कहा कि अस्पताल जाने से पहले कुछ जरूरी सामान अपने साथ ले जाए, जिससे 3 दिन रुकने में उन्हें परेशानी न हो। ऑपरेशन के 4 दिन बाद मरीज को हम छुट्‌टी दे देते हैं। मरीज अपने साथ यदि कोई दवा चल रही हो बीपी-शुगर की, तो दवा और पर्ची साथ में रखें और पानी बोतल ग्लास, गर्म कपड़े। प्रतिदिन पहनने वाले कपड़े अपने साथ ले के जाएं। मरीज को 3 दिन रोकने पर प्रथम दिन मरीज की जांच, दूसरे दिन ऑपरेशन, तीसरे दिन आंखों में दवाई तथा चौथे दिन डिस्चार्ज कर दिया जाता है। इस दौरान मरीज को निःशुल्क भोजन और दवा भी दी जाती है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)