भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान रोकने सामने आई पुलिस के साथ धक्कामुक्की . . .

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान रोकने सामने आई पुलिस के साथ धक्कामुक्की . . .

कांकेर/बस्तर मित्र।

शहर की बदहाल बुनियादी व्यवस्था को लेकर भाजपा ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी गुस्सा दिखा। बैरिकेड्स तोड़ते हुए नगर पालिका का घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओं आगे बढ़े। उन्हें रोकने सामने आई पुलिस के साथ कार्यकर्ता धक्कामुक्की करने लगे।

एक पुरूष कार्यकर्ता तो सीधे महिला आरक्षकों से धक्कामुक्की करने लगा। उसे रोकने सामने आए ट्रैफिक इंचार्ज को भी जमीन में पटक काफिला आगे बढ़ गया। कार्यकर्ताओं ने गेट के अंदर घुसने कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके। वे गेट के सामने ही बैठकर नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद ज्ञापन सौंप प्रदर्शन खत्म किया। भाजपा ने अलबेलापारा कार्यालय से रैली निकाली । इसमें जिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा पार्षद भी शामिल थे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

Mukesh Markam

Mukesh Markam

निष्पक्ष पत्रकार

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)