क्या आपका ब्लड प्रेशर भी बार-बार लो हो जाता है? जानिए इसकी वजह, लक्षण और बचाव के तरीके . . .

क्या आपका ब्लड प्रेशर भी बार-बार लो हो जाता है? जानिए इसकी वजह, लक्षण और बचाव के तरीके . . .

बस्तर मित्र न्यूज।

लो ब्लड प्रेशर की समस्या काफी आम है। हम व्यस्त दिनचर्या के कारण अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाते, जिसके चलते ऐसी परेशानियां होती हैं। इसके अलावा बढ़ती उम्र के साथ भी ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। आइए जानते हैं लो ब्लड प्रेशर की वजह, लक्षण और बचाव के तरीके।

Paragraph Image

क्यों होती है लो ब्लड प्रेशर की परेशानी..?

लो ब्लड प्रेशर को हाइपोटेंशन भी कहते हैं। Healthline.com के अनुसार, यदि आपके ब्लड का प्रेशर 90/60 mm Hg होता है, तो इसे लो ब्लड प्रेशर कहा जाता है। नॉर्मल ब्लड प्रेशर 120/80 mm Hg होता है। ब्लड प्रेशर दिन में कई बार कम और ज्यादा होता है। ये एक नॉर्मल प्रक्रिया है जिसके जरिए आपके दिमाग, दिल और फेफड़ों को पर्याप्त खून और ऑक्सिजन मिलती है। ब्लड प्रेशर आपके शरीर की पोजीशन के अनुकूल एडजस्ट होता है। उदाहरण के लिए, सोते वक्त या झटके से खड़े होने पर ब्लड प्रेशर लो हो जाता है, वैसे तो इसमें कोई चिंता की बात नहीं होती, लेकिन कई मामलों में लो ब्लड प्रेशर आपके शरीर की दूसरी तकलीफों को उजागर कर सकता है।

Paragraph Image

लो ब्लड प्रेशर के लक्षण :-

धुंधला दिखना, कंफ्यूजन, ठंड लगना, प्यास लगना, अवसाद/ डिप्रेशन, सांस की गति कम-ज्यादा होना, थकान, चक्कर आना, पसीना आना, बेहोशी, शॉक, स्ट्रोक और हार्ट संबंधी गंभीर बीमारियां होने पर भी ब्लड प्रेशर लो हो सकता है।

Paragraph Image

लो ब्लड प्रेशर को नॉर्मल कैसे करें...?

शरीर में पानी की कमी न होने दें। डीहाइड्रेशन से भी ब्लड प्रेशर कम होता है। दिन में कम से कम 7-8 ग्लास पानी पीना जरूरी है। न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट लें। लो ब्लड प्रेशर बॉडी में न्यूट्रिशन की कमी का एक साइड इफेक्ट है। विटामिन B12, फोलिक एसिड, आयरन की कमी से खून की कमी हो सकती है। इससे ब्लड प्रेशर कम होने की संभावना होती है। एक बार में ज्यादा न खाएं। हमें एक बार में पेट भरके खाने की आदत होती है, जो नुकसानदायक है। वही खाना 2-3 बार में धीरे-धीरे खाने से ब्लड प्रेशर नॉर्मल बना रहता है। खाने में नमक ज्यादा लें। सोडियम ब्लड प्रेशर बढ़ाने में मदद करता है। हालांकि ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा ही बढ़ सकता है। इसलिए ऐसा करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। शराब का सेवन न करें। शराब कई तरह से हमारी बॉडी को डैमेज करती है। इसे पीने से डीहाइड्रेशन होता है, जिससे ब्लड प्रेशर लो हो सकता है। डायबिटीज की जांच करवाएं। डायबिटीज और हाई ब्लड शुगर होने पर ब्लड प्रेशर लो हो जाता है। थायरॉयड की जांच करवाएं। इससे भी ब्लड प्रेशर लो हो सकता है। इन्फेक्शन्स से बचें। कोई भी वायरल, फंगल या बैक्टीरियल इन्फेक्शन है तो उससे जल्दी छुटकारा पाने की कोशिश करें। ये आपके ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

LAXMI JURRI

LAXMI JURRI

पत्रकारिता के लिए समर्पित...

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)