इम्यूनिटी बढ़ाए, दिल का रखे ख्याल, वजन घटाए, जाने संतरे के जबरदस्त फायदे . . .

इम्यूनिटी बढ़ाए, दिल का रखे ख्याल, वजन घटाए, जाने संतरे के जबरदस्त फायदे . . .

बस्तर मित्र न्यूज।

संतरा एक ऐसा फल है जो स्वस्थ शरीर के साथ दमकती त्वचा देता है। संतरे में एमिनो एसिड, फाइबर, कैल्शियम, आयोडीन, फॉस्फोरस, सोडियम, मिनरल्स, विटामिन ए और बी जैसे शानदार तत्व पाए जाते हैं। सर्दियों के मौसम में संतरों के सेवन से कई फायदे होते है। आज हम उन्ही फायदों को आपके लिए लेकर आए है...

Paragraph Image

वजन घटाने में कारगर

फाइबर से भरपूर संतरा वजन कम करने के साथ-साथ पाचन को भी मजबूती प्रदान करता है। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर लंबे समय तक पेट को भरा रखते है और आपको ओवरइटिंग करने से रोकते है। इसकी वजह से शरीर में कैलोरी की मात्रा कम रहती है।

Paragraph Image

दिल के लिए अच्छा

कई स्टडी में यह सामने आया है कि खट्टे फल, खासकर कि संतरे और अंगूर खाने से स्ट्रोक का खतरा कम होता है। ऐसा माना जाता है कि संतरे में मौजूद फ्लेवोनोइड्स दिल की बीमारियों से बचाते हैं। ये रक्त कोशिकाओं के फंक्शन को भी बेहतर करते हैं।

Paragraph Image

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है संतरा

संतरे में कई तरह के स्वास्थ्य वर्धक एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो सेहत को कई कमाल के फायदे देते हैं। संतरे में मौजूद एस्कॉर्बिक एसिड और बीटा कैरोटीन शरीर में कैंसर के खतरे को कम करते है। संतरा शरीर से फ्री रेडिकल्स से छुटकारा दिलाने में भी मदद कर सकता है।

Paragraph Image

ब्लड प्रेशर को रखता है कंट्रोल

संतरे के रोजाना सेवन से आपको बीपी की समस्या होने की आशंका काफी कम हो सकती है। इसी वजह से हेल्थ एक्सपर्ट भी हाई ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों को संतरे का सेवन करने की सलाह देते हैं।

Paragraph Image

इम्यूनिटी करता मजबूत

सर्दी के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए खान-पान का खास ख्याल रखना पड़ता है। इस मौसम में लापरवाही आपको सर्दी-जुकाम जैसी कई आम बीमारियों के जोखिम में डाल सकती है। संतरे में काफी मात्रा में विटामिन सी (Vitamin C) पाया जाता है। इसी वजह से इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए संतरा काफी असरदार माना जाता है।

Paragraph Image

संतरे में होती है कम कैलोरी

सर्दियों में लोग काफी कैलोरी का इनटेक कर लेते हैं, जो आगे चलकर कई बीमारियों का कारण बन सकता है। संतरे को स्नैक्स वाले फ्रूट्स में शामिल कर अपने कैलोरी इंटेक को कम किया जा सकता है। सुबह ब्रेकफास्ट में एक गिलास संतरे का जूस फायदेमंद हो सकता है।

Paragraph Image

ग्लोइंग स्किन पाने में मददगार है संतरा

संतरे में विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आपकी स्किन की हेल्थ के लिए काफी बेहतर माना जाता है। यह आपकी स्किन को होने वाले नुकसान की भी काफी हद तक भरपाई कर सकता है। यह न सिर्फ स्किन को ग्लोइंग बना सकता है बल्कि इसकी मदद से आपकी त्वचा पर मौजूद निशान भी काफी कम हो सकते हैं।

Paragraph Image

सर्दी-जुकाम से बचाने में मददगार

संतरे में कई एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो सर्दी-खांसी से बचाने में मददगार होते हैं। संतरे में मौजूद विटामिन C सर्दी-जुकाम, खांसी और कप जैसी समस्याओं को दूर करने में कारगर माना जाता है। रोजाना इसके जूस में नींबू का रस मिलाकर पीने से इम्यून सिस्टम को तो बूस्ट किया ही जा सकता है इसके साथ मौसमी आम समस्याओं को दूर रखा जा सकता है।

Paragraph Image

पेट की समस्याओं को रखता है दूर

संतरे के रस को गर्म करके उसमें काली मिर्च मिला लें। पेट में गैस, अपच, कब्ज, बदहजमी, सूजन, इंफेक्शन और बदहजमी को दूर करने के लिए इसका सेवन काफी लाभकारी साबित होता है। संतरा बेहतर पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)