पटौद के वार्षिक मेला  में लगाया गया छायाचित्र प्रदर्शनी . . .

पटौद के वार्षिक मेला  में लगाया गया छायाचित्र प्रदर्शनी . . .

कांकेर/बस्तर मित्र

कांकेर विकासखण्ड अंतर्गत  ग्राम पटौद के वार्षिक मेला में जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार के  उपलब्धियों पर आधारित सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें मासिक पत्रिका जनमन एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी वाले पॉम्पलेट, आदिवासी हित सबसे आगे पाकेट बुक का निःशुल्क वितरण किया गया।

Paragraph Image

प्रदर्शनी में आकर्षक सनबोर्ड के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, लोक परम्पराओं और संस्कृति का उजास, आधुनिक शिक्षा से आसमान छुएंगे नौनिहाल,  श्री धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना, संसाधनों के वैल्यू एडिशन से औद्योगिक विकास, जल जीवन मिशन, नई प्रशासनिक इकाइयों की शुरुआत, जन सशक्तिकरण से आर्थिक विकास और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही वनोपज खरीदी आदि योजनाओं इत्यादि का प्रदर्शन किया गया।

Paragraph Image

छायात्रिच प्रदर्शनी को सराहना की गई एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी के लिए इसे बहुत उपयोगी बताया। ग्राम पटौद के सचिन जैन,नवीन निषाद,छबिलाल सलाम, धनेश्वर साहू, आयुष साहू, रामनरेश भास्कर, किशन कुमार कोर्राम,रामकुमार केमरो,रामचंद नेताम,बालनाथ, ग्राम सतलोर के बंशूराम यादव,विनोद कोर्राम,सोनार, रामचन्द,फरसराम साहू ने प्रदर्शनीय का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)