केशकाल में सड़कजाम के चलते डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा आवागमन . . .

केशकाल में सड़कजाम के चलते डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा आवागमन . . .

कांकेर/बस्तर मित्र।

कांकेर से केशकाल तक सड़क और केशकाल घाट की जर्जर स्थिति के कारण हो रही परेशानी और सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केशकाल में सड़क जाम किया। सड़क जाम का असर कांकेर में भी देखने को मिला और डेढ़ घंटे तक यात्री बसों का आवागमन प्रभावित रहा। जिसके चलते नए बस स्टैंड में यात्री बसों की प्रतिक्षा करते नजर आए। भारतीय जनता पार्टी कांकेर व कोण्डागांव द्वारा शुक्रवार को विश्रामपुरी चौक केशकाल में सड़कजाम किया गया। सड़कजाम दोपहर एक बजे शुरू हुआ और दोपहर ढाई बजे तक चला। डेढ़ घंटे तक सड़क जाम होने के चलते यात्री बसों सहित अन्य वाहनों का आवागमन बुरी तरह से प्रभावित रहा। कांकेर बस स्टैंड में भी यात्री जगदलपुर की ओर से आने वाली बसों का इंतजार करते नजर आए। सामान्य रूप से कांकेर से जगदलपुर व रायपुर मार्ग पर प्रत्येक 15 मिनट में बसें चलती हैं, लेकिन जाम के चलते डेढ़ घंटे से भी अधिक समय तक यात्रियों को बस का इंतजार करना पड़ा।

रायुपर की ओर से आने वाली बसों को भी कांकेर से निकलने के बाद केशकाल घाट के नीचे रोक दिया गया। जिससे जगदलपुर की ओर जा रहे यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यातायात प्रभारी रोशन कौशिक ने बताया कि केशकाल में सड़क जाम को देखते हुए ट्रक व भारी वाहनों को माकड़ी में रोक दिया था। यात्रियों को परेशानी न हो इसलिए उन्हें जाने दिया गया था। लेकिन घाट के उपर जाम होने के कारण जगदलपुर की ओर जाने वाले यात्री बसों को घाट के नीचे रोका गया था। सड़क जाम खत्म होने के बाद यात्री बसों व अन्य वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। ट्रकों को रोका गया है, यातायात का दबाव कम होने के बाद ट्रकों को भेजा जाएगा।

Paragraph Image

जर्जर सड़क से लोग परेशान :-

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर कांकेर के ग्राम माकड़ी से लेकर कोंडागांव के ग्राम बेड़मा तक सड़क निर्माण का कार्य पिछले कई वर्षों से चल रहा है, लेकिन निर्माण कार्य अब भी अधूरा है। कांकेर से लेकर केशकाल तक सड़क की हालत बहुत ही खबरा है। सड़क से आवागमन करने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है और दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। जिसके चलते सड़क निर्माण में हो रही देरी को लेकर लोगों में आक्रोश है।

प्रदर्शन में पहुंचे भाजपाई :-

जर्जर सड़क के कारण हो रही परेशानी को देखते हुए किए जा रहे प्रदर्शन में कांकेर से भाजपाई केशकाल पहुंचे और सड़कजाम में शामिल होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा विक्रम उसेण्डी, लोकसभा सांसद मोहन मण्डावी, देवलाल दुग्गा, सुमित्रा मारकोले, ब्रम्हानंद नेताम, भोजराज नाग, भरत मटियारा, बृजेश चौहान, दिलीप जायसवाल, महेश जैन, गौतम उइके, निर्मला नेताम, राजीव लोचन सिंह, देवेन्द्र भाउ, हीरा मरकाम, देवेन्द्र साहू, हलधर साहू, संजय खटवानी, प्रकाश जोतवानी, दीपक खटवानी, नारायण पोटाई, यशवंत सुरोजिया, दिनेश नागदौने, गिरधर यादव, राजा पाण्डेय, अंशु शुक्ला, संजय सिन्हा, बृजमोहन तिवारी, आशाराम नेताम, उत्तम जैन, विवेक परते, ईश्वर कावड़े, भूपेन्द्र राजपूत, राजीव श्रीवास, नीलू तिवारी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

LAXMI JURRI

LAXMI JURRI

पत्रकारिता के लिए समर्पित...

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)