अंतागढ़ के साप्ताहिक बाजार में लगाया गया छायाचित्र प्रदर्शनी को लोगों ने खूब सराहा . . .

अंतागढ़ के साप्ताहिक बाजार में लगाया गया छायाचित्र प्रदर्शनी को लोगों ने खूब सराहा . . .

बस्तर मित्र/कांकेर।

अंतागढ़ के साप्ताहिक बाजार में जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार के उपलब्धियों पर आधारित सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे लोगों ने खूब सराहा।  छायाचित्र प्रदर्शनी में मासिक पत्रिका जनमन एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी वाले पॉम्पलेट, आदिवासी हित सबसे आगे पाकेट बुक का निःशुल्क वितरण किया गया। प्रदर्शनी में आकर्षक सनबोर्ड के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, लोक परम्पराओं और संस्कृति का उजास, आधुनिक शिक्षा से आसमान छुएंगे नौनिहाल, श्री धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना, संसाधनों के वैल्यू एडिशन से औद्योगिक विकास, जल जीवन मिशन, नई प्रशासनिक इकाइयों की शुरुआत, जन सशक्तिकरण से आर्थिक विकास और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही वनोपज खरीदी आदि योजनाओं का प्रदर्शन किया गया, जिसकी सराहना ग्रामीणों द्वारा की गई।

Paragraph Image

प्रदर्शनी को संतोष दुग्गा, अनिल कुमार, लखमु राम, राजीव कुमार, कलीराम मंडावी, अल्लू राम, मंगल राम, सदाराम, प्रकाश सिंह, अर्जुन सिंह, सोमाराम, रामशिला, समीर, जमीला, वेदमती छेरकुराम, सोनसाय, सोमवती, संतोष, सुखी बाई मालती बाई ने  प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)