दुर्गूकोंदल के साप्ताहिक बाजार में लगाया गया छायाचित्र प्रदर्शनी को लोगों ने सराहा . . .

दुर्गूकोंदल के साप्ताहिक बाजार में लगाया गया छायाचित्र प्रदर्शनी को लोगों ने सराहा . . .

बस्तर मित्र/कांकेर।

दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के साप्ताहिक बाजार में जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे लोगों ने खुब सराहा। छायाचित्र प्रदर्शनी में मासिक पत्रिका जनमन एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी वाले पॉम्पलेट, आदिवासी हित सबसे आगे पाकेट बुक का निःशुल्क वितरण किया गया। प्रदर्शनी में आकर्षक सनबोर्ड के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, लोक परम्पराओं और संस्कृति का उजास, आधुनिक शिक्षा से आसमान छुएंगे नौनिहाल, श्री धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना, संसाधनों के वैल्यू एडिशन से औद्योगिक विकास, जल जीवन मिशन, नई प्रशासनिक इकाइयों की शुरुआत, जन सशक्तिकरण से आर्थिक विकास और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही वनोपज खरीदी आदि योजनाओं का प्रदर्शन किया गया, जिसकी सराहना ग्रामीणों द्वारा की गई।

Paragraph Image

प्रदर्शनी को अजय वोरा, महेश कुमार, विजय दुग्गा, चंदेश नरेटी, धमेन्द्र कुर्रे, जयलालसिंह दुग्गा, दुर्गन सिंह कोर्राम, लेखराज, मधुप्रसाद, सुरजलाल, सुभाष कोर्राम, मदन कुमार, रमेश कुमार, लालजी उसेण्डी, सरजूराम धु्रवा, भानुशंकर सिन्हा, शीलराम तिर्की, श्रवण पटेल, रमेश पटेल तथा स्कूली विद्यार्थियों ने अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)