छत्तीसगढ़ में जन्माष्टमी पर मदिरा और मांसाहार की दुकानें रहेंगी बंद . . .

छत्तीसगढ़ में जन्माष्टमी पर मदिरा और मांसाहार की दुकानें रहेंगी बंद . . .

रायपुर.

छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर मदिरा विक्रय दुकानों और मांसाहार की दुकानों को कल 30 अगस्त 2021 को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।गौरतलब है कि हाल ही में यादव समाज की ओर से सरकार से इस तरह की मांग की गई थी कि जन्माष्टमी के अवसर पर मांस और शराब की दुकानें बंद रखी जानी चाहिए। सरकार ने यह मांग मानते हुए जन्माष्टमी के दिन शराब और मांस की दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। पहली बार मांस और मदिरा की दुकानें जन्माष्टमी पर बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

राष्ट्रीय पर्वों पर जारी होता था ऐसा आदेश

प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां धूमधाम से जारी है। विभिन्न मंदिरों में विशेष तौर पर झांकी की तैयारी हो रही है। इस बीच सरकार ने इस पर्व को लेकर बड़ा फैसला किया है। यह पहली बार है, जब जन्माष्टमी पर शराब की बिक्री को रोक दिया गया है। मांसाहार की दुकानों को भी कल बंद रखने का आदेश जारी हुआ है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है, अभी तक ऐसा आदेश राष्ट्रीय पर्वों और कुछ विशेष मौकों पर ही जारी होता था। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ऐसा पहली बार हुआ है। बताया जा रहा है कि ऐसा श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)