मुख्यमंत्री से अखिल भारतीय अमात गोंड़ समाज केन्द्रीय समिति के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात . . .

मुख्यमंत्री से अखिल भारतीय अमात गोंड़ समाज केन्द्रीय समिति के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात . . .

कांकेर/बस्तर मित्र।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी के नेतृत्व में अखिल भारतीय अमात गोंड़ समाज केन्द्रीय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को अखिल भारतीय अमात गोंड़ समाज केन्द्रीय समिति बिन्द्रानवागढ़ द्वारा ग्राम बोडरा बांधा, विकासखंड-फिंगेश्वर, गरियाबंद जिले में आयोजित महाअधिवेशन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया । इस अवसर पर अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री लोकेन्द्र सिंह, अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रांताध्यक्ष श्री आर.एन. ध्रुव सहित समाज के सदस्यगण भी उपस्थित थे ।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

LAXMI JURRI

LAXMI JURRI

पत्रकारिता के लिए समर्पित...

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)