राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को राजभवन परिवार ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं . . .

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को राजभवन परिवार ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं . . .

रायपुर/बस्तर मित्र

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर राजभवन परिवार ने शुभकामनाएं दी और उनके यशस्वी, दीर्घायु होने तथा सदैव स्वस्थ रहने की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके को राजभवन परिवार की ओर से पोर्ट्रेट भेंट किया गया। राज्यपाल ने राजभवन परिवार के आग्रह पर केक भी काटा। राज्यपाल सुश्री उइके ने राजभवन परिवार के समस्त सदस्यों को उनकी शुभेच्छाओं के लिए धन्यवाद दिया और रामनवमी की भी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, विधि सलाहकार आर. के. अग्रवाल, उपसचिव दीपक अग्रवाल, नियंत्रक हरवंश मिरी एवं राज्यपाल सचिवालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

LAXMI JURRI

LAXMI JURRI

पत्रकारिता के लिए समर्पित...

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)