चैतरई पर आदिवासी समाज ने डांग-डोली के साथ निकाली विशाल रैली

चैतरई पर आदिवासी समाज ने डांग-डोली के साथ निकाली विशाल रैली

बस्तर मित्र/कांकेर।

आज कांकेर में आदिवासी समुदाय ने चैतरई पर्व पर संभाग स्तरीय आयोजन करते विशाल रैली निकाली। रैली परंपरागत रूप से डांग डोली बाजे गाजे के साथ निकली। सिंगारभांट से निकाली रैली शहर भ्रमण करते भीरावाही बूढ़ादेव स्थल पहुंची। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

समुदाय चैतरई पर्व पर देवी-देवताओं को आम अर्पित करते हैं। उसके बाद ही सीजन में आम खाना शुरू करते हैं। यह रैली सिंगारभाठ से शहर के मुख्य रास्तों से होते हुए ग्राम भीरावाही बूढ़ादेव स्थल पहुंची। रैली में अनेक गांवों के देवी देवताओं ने भाग लिया। जिले के साथ बस्तर के भी देवी-देवता भी शामिल हुए। समाज के लोक नर्तक दल ने रास्ते भर पारंपरिक वाद्य यंत्रों के धुन पर मांदर व मांदरी सहित अन्य लोकनृत्य किए। लोकनृत्य दल के साथ समाज के युवक-युवतियों ने भी उत्साह से नृत्य किया। इस विशाल शोभायात्रा में पूर्व सांसद गोड़वाना समाज सोहन पोटाई, विधायक एवं संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, गोंड़वाना समाज के अध्यक्ष सुमेर सिंह नाग विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान शहर के अन्य सामाज के लोगों ने शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया ।

समाज के लोगों ने बूढ़ा देव सहित अन्य देवताओं का पारंपरिक रूप से पूजन करते आम, महुआ व तेंदू फल अर्पित किया। पूजन में समाजजनों ने सभी समुदाय के साथ अंचल में खुशहाली की कामना की।

None

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)