सिलतरा में अवैध खनन करते जेसीबी, कोकलेन और हाईवा को वन विभाग द्वारा किया गया जब्त . . .

सिलतरा में अवैध खनन करते जेसीबी, कोकलेन और हाईवा को वन विभाग द्वारा किया गया जब्त . . .

कांकेर/बस्तर मित्र।

कांकेर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलतरा में ठेकेदार द्वारा वन भूमि का मिट्टी अवैध रूप से खनन करने लगाई गई जेसीबी, कोकलेन और हाईवा को वन विभाग के अधिकारियों द्वारा जब्त किया गया है।

वन परिक्षेत्र कांकेर के ग्राम सिलतरा में किसी ठेकेदार के द्वारा वन भूमि में अवैध खनन किया जा रहा है, जिसकी सूचना प्राप्त होते ही वनमण्डलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेई एवं उप वनमण्डलाधिकारी अवधेश सिंह मौका स्थल पर पहुंचे, जहां वन खण्ड कक्ष क्रमांक 02 सिलतरा के वन भूमि में जेसीबी एवं कोकलेन द्वारा अवैध रूप से खुदाई करते पाया गया।

अवैध खनन को रोकते हुए मौके पर उपलब्ध एक नग जेसीबी, एक नग कोकलेन और दो नग हाईवा वन विभाग द्वारा जब्त किया गया है। उक्त प्रकरण पर वन विभाग द्वारा विभागीय कार्यवाही की जा रही है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)