बैकुंठपुर का ग्राहक सेवा केंद्र निजी दुकान, तहसीलदार पखांजूर द्वारा प्रकरण की जांच . . .

बैकुंठपुर का ग्राहक सेवा केंद्र निजी दुकान, तहसीलदार पखांजूर द्वारा प्रकरण की जांच . . .

बस्तर मित्र न्यूज।

पखांजूर तहसील के ग्राम पंचायत बैकुंठपुर में संचालित ग्राहक सेवा केंद्र प्रदीप पराई द्वारा संचालित निजी दुकान है। उक्त ग्राहक सेवा केंद्र लोकसेवा केंद्र अथवा कामन सर्विस सेंटर नहीं है। इस ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक द्वारा ग्राहक के खाते से अधिक राशि आहरण कर ग्राहक को कम राशि देने की जानकारी संज्ञान में आने पर ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर घनश्याम साहू द्वारा पता किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त ग्राहक सेवा केंद्र, लोकसेवा केंद्र अथवा कामन सर्विस सेंटर नहीं है, बल्कि निजी दुकान है, जिसके संचालक द्वारा आधार एनाबल पेमेंट सिस्टम (एईपीएस), स्पाइस मनी फिनो पेमेंट बैंक आदि का आईडी लेकर काम किया जा रहा है। उक्त प्रकरण के संबंध में तहसीलदार पखांजूर शेखर मिश्रा द्वारा जांच की जा रही है तथा जांच पश्चात नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)