यशवंत नाग का डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नति होने पर दी गई विदाई . . .

यशवंत नाग का डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नति होने पर दी गई विदाई . . .

कांकेर/बस्तर मित्र।

कलेक्ट्रेट कांकेर के अधीक्षक यशवंत नाग का डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नति होकर जिला बीजापुर में पदस्थ किया गया है। कलेक्ट्रेट परिवार द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेट कर विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। विदाई समारोह में अपर कलेक्टर सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, संयुक्त कलेक्टर जीआर नाग और वंदना त्रीपाठी द्वारा डिप्टी कलेक्टर श्री नाग के किये गये कार्यों को प्रकाश डालते हुए भविष्य में भी अपने कर्तव्य का निवर्हन करने की शुभकामाएं दी गई।

श्री नाग 02 दिसम्बर 1986 को सहायक ग्रेड-तीन के पद पर कोयलीबेड़ा में प्रथम नियुक्ति मिली थी। वे वर्ष 1996 में स्थानांतरण होकर तहसील कार्यालय चारामा में पदस्थ हुये। 1998 में कांकेर जिला के गठिन स्वरूप उन्हें सहायक ग्रेड-दो के पद पर पदोन्नति दी गई। पन्द्रह दिवस के पश्चात उन्हे तात्कालिन कलेक्टर के द्वारा कानूनगो के पद पर कार्य संपादन किये जाने हेतु तहसील कार्यालय कांकेर में 1998 से 2010 तक पदस्थ रहे। तत्पश्चात 17 अगस्त 2010 को ऑडिटर के पद पर पदोन्नति लेकर संभागीय आयुक्त कार्यालय बस्तर संभाग जगदलपुर में पदस्थ रहे। वे अधीक्षक के पद पर 21 जनवरी 2016 को पदोन्नति होकर जिला कार्यालय कांकेर में कार्यभार ग्रहण किये। अप्रैल 2022 को राज्य प्रशासनिक सेवा में डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नति होकर जिला बीजापुर में पदस्थापना की गई है। कार्यक्रम का संचालन सहायक अधीक्षक बीडी मानिकपुरी ने किया।

विदाई समारोह में आरआई ओंकारसिंह मण्डावी, थानसिंह ठाकुर, अधीक्षक डीआर मण्डावी, स्थापना के अधीक्षक श्री धाबड़े, नाजीर से डीएल कौशिक, निर्वाचन के अधीक्षक श्री कचलाम, स्टेनो अशलम सहित कलेक्ट्रेट के कर्मचारीगण मौजूद थे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)