अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की असमय मौत, महज 40 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चले गए . . .

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की असमय मौत, महज 40 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चले गए . . .

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की असमय मौत से अभी भी पूरा देश गमगीन है। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पार्थिव शरीर अब तक मुंबई के कूपर अस्पताल में रखा है। थोड़ी देर में परिवार को शव सौंपा जाएगा और फिर करीब 2 बजे अंतिम संस्कार का क्रम शुरू होगा। सिद्धार्थ शुक्ला का परिवार ब्रह्मकुमारी संस्थान से जुड़ा है। कुछ देर के लिए ओशिवारा के ब्रह्मकुमारी संस्थान में भी पार्थिव शरीर रखा जाएगा। सिद्धार्थ शुक्ला के घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। माना जा रहा है कि अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की कई हस्तियां हिस्सा ले सकती हैं। अंतिम संस्कार की तैयारियां हो चुकी हैं। वहीं सिद्धार्थ के घर पर सितारों का पहुंचना शुरू हो चुका है।

Paragraph Image

सिद्धार्थ शुक्ला महज 40 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चले गए हैं। अब तक की जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात सिद्धार्थ शुक्ला ओशिवाड़ा स्थित अपने फ्लेट पर थे। यहीं उनकी मां और बहनें भी रहती हैं। सिद्धार्थ शुक्ला ने तबीयत खराब होने की बात कही और आराम करने चले गए। देर रात उन्होंने कुछ दवाएं ली थीं। इसके बाद सुबह नहीं उठे तो बेहोशी की हालात में कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Paragraph Image

हर किसी जुबां पर यही सवाल है कि महज 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ शुक्ला जैसे फिट शख्स को क्या हो सकता है। वे अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखते थे। हर दिन करीब 2.30 घंटा जिम में गुजारते थे। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर से हर कोई सन्न है। बालिका वधू जैसे सीरियल में निभाए गए उनके रोल याद किए जा रहे हैं। बिग बॉस 13 में उनकी सफलता के किस्से याद किए जा रहे हैं। सलमान खान से लेकर हर छोटी-बड़ी हस्ती ने अफसोस व्यक्त किया है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

Mukesh Markam

Mukesh Markam

निष्पक्ष पत्रकार

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)