कृषि महाविद्यालय कांकेर को ठा. रामप्रसाद पोटाई के नाम से किये जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार. . .

कृषि महाविद्यालय कांकेर को ठा. रामप्रसाद पोटाई के नाम से किये जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार. . .

बस्तर मित्र/कांकेर।

मुख्यमंत्री ने अपने कांकेर प्रवास के तीसरे दिन कांकेर विधानसभा में जनचौपाल लगाकर सीधे आमजनता से बातचीत की वहीं पी.जी. कॉलेज कांकेर में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में समाज प्रमुखों के मांग पर कृषि महाविद्यालय कांकेर का नाम संविधान निर्मात्री समिति के सदस्य एवं कांकेर क्षेत्र से प्रथम सांसद ठा. रामप्रसाद पोटाइ के नाम पर किये जाने से आदिवासी समाज एवं क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।

कांकेर रियासत (उत्तर बस्तर) के गांव कन्हारपुरी के रहने वाले ठा. रामप्रसाद पोटाई भारतीय संविधान सभा के सदस्य थे। उन्हें रियासत के प्रतिनिधि के तौर पर चुना गया था। उन्होंने संविधान सभा में अनुसूचित जाति एवं जनजाति एवं पिछड़े वर्गों के लिए आवाज उठाई थी। वे डॉ. अम्बेडकर के साथ संविधान के निर्माण में कदम से कदम मिलाते हुए अहम योगदान दिया था। भारतीय संविधान के निर्माण में उनके हस्ताक्षर स्वर्ण अक्षरों से अंकित है। वे भानुप्रतापपुर के प्रथम विधायक भी रहे। कैबिनेट मिशन योजना के तहत भारतीय समस्या के निराकरण के लिए छŸाीसगढ़ के 14 रियासतों से केबिनेट मिशन योजना के तहत चुनकर गये थे। भारतीय रियासतों के विलनीकरण में उनका अहम योगदान रहा।

जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी सियो पोटाई ने कृषि महाविद्यालय को पोटाई जी के नाम में किये जाने पर कहा कि यह बरसों पुरानी मांग थी कि संविधान निर्मात्री समिति के सदस्य रहे ठा. रामप्रसाद पोटाई के स्मृति को चिरस्थायी बनाये रखने के लिए किसी संस्था का नाम उनके नाम पर किया जाये ताकि आने वाली पीढ़ी उन्हे याद कर प्रेरणा ले सके। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनुकरणीय पहल की है। इसके लिए मैं उन्हे हृदय से धन्यवाद देती हूं।

कृषि महाविद्यालय कांकेर को ठा. रामप्रसाद पोटाई के नाम से किये जाने पर पोटाई परिवार के श्रीमती सियो पोटाई अध्यक्ष, जिला सहकारी संघ कांकेर, अ.ज.जा आयोग के सदस्य, नितिन पोटाई, अर्जुन प्रसाद पोटाई, आदि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी मंत्री, अनिला भेड़िया, जिले के विधायक, शिशुपाल शोरी, मनोज मंडावी, अनूप नाग, और गोंड़वाना समाज समन्वय समिति के संभागीय अध्यक्ष, सुमेर सिंह नाग, उपाध्यक्ष, सदेसिंह कोमरा, जिला अध्यक्ष, मानक दरपेटी, प्रवक्ता, सरद ठाकुर एवं समन्वय समिति के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। घोषणा की खुशी में कार्यक्रम में उपस्थित पोटाई परिवार के सदस्यों द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया गया।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Mukesh Markam

Mukesh Markam

निष्पक्ष पत्रकार

1 Comments

Sandeep Kumar netam 3 years, 11 months ago

संविधान पुरुष ठाकुर रामप्रसाद पोटाई को देर ही सही पर वास्तविक सम्मान मिला इसके लिए भूपेश काका धन्यवाद के पात्र हैं।

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)