मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय से जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर मालखरौदा ब्लॉक के...

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय से जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर मालखरौदा ब्लॉक के...

बस्तर मित्र/कांकेर।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय से जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर मालखरौदा ब्लॉक के पिहरीद गांव में बोरवेल में फंसे 11 साल के राहुल साहू को बाहर निकालने के लिए चल रहे रेस्क्यू कार्य की जानकारी ली मुख्यमंत्री बघेल ने बालक राहुल साहू के माता-पिता से बात कर उन्हें राहुल की सकुशल वापसी का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा शासन प्रशासन राहुल की सकुशल वापसी के लिए लगा हुआ है। आप लोग धैर्य रखें, राहुल की सकुशल वापसी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल को बाहर निकालने के लिए मौके पर NDRF और SDRF की टीम मौजूद हैं। विशेषज्ञों को इस कार्य में लगाया गया है । श्री बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर और एसपी को राहुल के रेस्क्यू के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि प्रयासों में कोई कमी नहीं होनी चाहिए इस मौके पर मुख्यमंत्री निवास पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और विधायक देवेंद्र यादव भी उपस्थित थे

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)