प्रधानमंत्री के 8 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर महिला मोर्चा मंडल सरोना के द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया...

प्रधानमंत्री के 8 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर महिला मोर्चा मंडल सरोना के द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया...

कांकेर/बस्तर मित्र

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल सरोना के द्वारा आज दिनांक 13,06,2022 को मंडी प्रांगण सरोना में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं मोदी जी के 8 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर महिलाओं को एवं खिलाड़ी बेटियों को सील्ड नारियल एवं गमछा के साथ सम्मान किया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सरोना मंडल प्रभारी तारा ठाकुर ने महिलाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्य के बारे में अवगत करते हुए कहा कि भारत धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विश्व के सभी देशों को सर्वोपरि है। लेकिन भारतीय समाज में सदियों से महिलाओं को स्थिति अन्य देशों से हमेशा ही खराब रही है। समाज भले ही बेटियों को चारदीवारी के अंदर रखें लेकिन भारत समाज जिस हिंदू धर्म शास्त्र को पड़ता है, उसे सम्मान देता है, उस धर्म शास्त्रों मैं भी स्त्रियों को देवी और सृष्टि का निर्माता बताया गया है।

कहा जाता है कि इतिहास के पन्नों में भी कई महिलाओं ने अपनी बहादुरी अपनी प्रतिभा के बलबूते अपना नाम कमाया है। बेटियां पुरुषों से सम्मान ही हर चीज में अपना योगदान दे सकती है, बस उन्हें हौसला की जरूरत है, उन्हें पुरुषों की तरह ही हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के अधिकार देने की जरूरत है।

आज हम देख सकते हैं कि खेल जगत से लेकर विज्ञान जगत तक हर क्षेत्र में महिलाएं अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। कहीं ना कहीं यह चीज भारत सरकार द्वारा चलाई गई बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के कारण संभव हो पाया है। इस योजना भारत के समाज में महिलाओं की स्थिति को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष एन बत्ती को राम मंडल अध्यक्ष यशवंत सुरोजिया जिला मंत्री हीरा मरकाम महिला मोर्चा जिला मंत्री चिंतामणि रामटेके प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)