आहरण संवितरण अधिकारियों को पेंशन संबंधी दिया गया प्रशिक्षण . . .

आहरण संवितरण अधिकारियों को पेंशन संबंधी दिया गया प्रशिक्षण . . .

बस्तर मित्र/कांकेर।

संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन जगदलपुर द्वारा आज भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में विकासखण्ड अंतागढ़, कोयलीबेडा, भानुप्रतापपर एवं दुर्गूकोंदल के समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों को पेंशन से सम्बंधित प्रशिक्षण प्रदाय किया गया, जिसमें 70 आहरण संवितरण अधिकारी उपस्थित हुये।

Paragraph Image

प्रशिक्षण के बाद लंबित पंजी में आपत्ति प्रकरणों के निराकरण हेतु शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें 14 प्रकरणों में से 8 प्रकरणों का शिविर स्थल में ही ऑनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर युक्त पीपीओ जारी किया गया एवं शेष 6 प्रकरणों का देर शाम तक शिविर मे ही ऑनलाइन दस्तावेज प्राप्त कर ईपीपीओ जारी किया गया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा जगदलपुर धीरज नशीने एवं पखांजूर, अंतागढ़ तथा भानुप्रतापपुर के उप कोषालय अधिकारी मौजूद थे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)