फरसगांव में नशामुक्ति हेतु भारत माता वाहिनी समूहों को दिया गया प्रशिक्षण . . .

फरसगांव में नशामुक्ति हेतु भारत माता वाहिनी समूहों को दिया गया प्रशिक्षण . . .

कोण्डागांव/बस्तर मित्र।

शुक्रवार को फरसगांव में समाज कल्याण विभाग एवं जनपद पंचायत द्वारा नशामुक्ति हेतु फरसगांव विकासखण्ड के 10 चिन्हित ग्रामों की भारत माता वाहिनी समूहों को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर प्रतीक विश्वास द्वारा महिलाओं को नशामुक्ति अभियान संचालन एवं उनसे संबंधित अपने अनुभवों को साझा किया गया। इस दौरान उन्होंने महिला समूहों की सदस्यों से चर्चा कर उनके अनुभवों को भी पूछा। इस कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा गायन, चर्चा आदि के माध्यम से नशामुक्ति अभियान को सशक्त बनाने पर चर्चा की।

Paragraph Image

इस अवसर पर फरसगांव जनपद सीईओ निकिता मरकाम ने कहा कि नशावृत्ति करने से व्यक्ति खुद को तो नुकसान पहुंचाता ही है साथ ही उन्हें देखकर छोटे बच्चे भी प्रेरित होकर तंबाकू, गुटखा, सिगरेट, शराब आदि का सेवन प्रारंभ कर देते हैं। नशे की लत वाला व्यक्ति अपने साथ-साथ अपने परिवार को भी बर्बादी की ओर ले जाता है। ऐसे में भारत माता वाहिनी समूहों के प्रयास से समस्त घर, गांव एवं समाज में सुधार हो सकता है।

इस कार्यक्रम में बड़ेडोंगर, जैतपुरी, आलोर, मांझीआठगांव, कोनगुड़, भानपुरी, चिचाड़ी, बानगांव, भण्डारसिवनी एवं कबोंगा की भारत माता वाहिनी समूहों की महिलाओं द्वारा भाग लिया गया। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण ललिता लकड़ा, ग्रामों के सचिव एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

LAXMI JURRI

LAXMI JURRI

पत्रकारिता के लिए समर्पित...

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)