राज्यपाल ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कर स्वस्थ रहने का दिया संदेश . . .

राज्यपाल ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कर स्वस्थ रहने का दिया संदेश .  .  .

बस्तर मित्र न्यूज।

आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने प्रातः योग व प्राणायाम किया। उन्होंने विभिन्न आसन और प्राणायाम किये। इस मौके पर राज्यपाल सुश्री उइके ने प्रदेशवासियों को योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सभी को नियमित योग करना चाहिये। भारत के इस प्राचीन योग विद्या का आज समूचा विश्व लाभ ले रहा है। नियमित योग के असंख्य लाभ है और यह तन व मन को मजबूती देता है।

Paragraph Image

योग दिवस हर एक भारतवासी के लिए गौरव का दिन है। हम सभी स्वस्थ व संतुलित जीवन की आकांक्षा रखते है और योग व प्राणायाम से इसे सहज प्राप्त किया जा सकता है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर हम सभी संकल्पित हो कि स्वस्थ शरीर और जीवन के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करेंगे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

LAXMI JURRI

LAXMI JURRI

पत्रकारिता के लिए समर्पित...

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)