पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर के सभाकक्ष में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियों का समीक्षा बैठक लिया गया . . .

पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर के सभाकक्ष में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियों का समीक्षा बैठक लिया गया . . .

कांकेर/बस्तर मित्र।

शलभ कुमार सिन्हा (भा0पु0से0) पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों थाना/चौकी प्रभारियों का समीक्षा बैठक लिया गया। पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा पुलिस अधिकारियों को अपराध विवेचना के दौरान उन्नत तकनीकों का उपयोग करने, अपराध पर नियंत्रण, शिकायतों/मर्ग/अपराध निराकरण में प्राथमिकता देने एवं योजना बनाकर कार्य करने साथ ही जिले में तैनात सीएपीएफ बलों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर नक्सल उन्मुलन हेतु नक्सलियों के विरूध्द अभियान संचालित करने निर्देशित किया गया।

सायबर के इस युग में पुलिस को अधिकाधिक नई तकनीकों का उपयोग करने के लिए कहा, शराब, सट्टा, जुआ के पुरे चैनल की पड़ताल कर अंतिम आरोपी तक टीम बनाकर कार्यवाही करने आदेषित किया गया तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जो निम्नानुसार है:-

Paragraph Image

थाना/चौकी में आने वाले आम जनता की षिकायतों को गौर से सुनकर त्वरित निराकरण करने एवं उन्हे हर संभव मदद करने। महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों का त्वरित निराकरण किया जावे। थाना/चौकी के रिकार्ड सही संधारण एवं साफ-सफाई पर ध्यान देने। बंदीगृह में बंद संदेहियों की सुरक्षा हेतु पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करायी जावे थाना/चौकी में पेंडिग गिरफ्तारी/स्थायी वारंट को अधिक से अधिक तामिली करने। थाना/चौकी क्षेत्र के आम जनता के साथ मधुर संबंध स्थापित करे जिससे आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े। अवैध जुआ-सट्टा, शराब पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने। लंबित अपराध, शिकायत/विभागीय जांच की समीक्षा कर त्वरित निराकरण करने। क्षेत्र की जन प्रतिनिधियों, मिडिया के साथ बेहतर समन्वय संवाद स्थापित कर जनता की समस्या की जानकारी प्रात करने।

नक्सलियों के विरूद्ध केन्द्रीय सुरक्षा बलों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान संचालित करने। पेंडिंग अपराध/मर्ग/गुम इंसान प्रकरण त्वरित निराकरण करने। न्यायालय से संबंधित आदेशो पर त्वरित कार्यवाही करने। नक्सली घटनाओं से संबंधित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने। पुलिस मुख्यालय/वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करने। नक्सल प्रभावित संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में चल रहे विकास के कार्य सड़क, पुल/पुलिया निर्माण कार्य के दौरान जिले में तैनात सीएपीएफ बलों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सुरक्षा उपलब्ध कराने।

बैठक में जी.एन. बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, धीरेन्द्र पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर, डॉ. अनुराग झा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कांकेर, प्रशांत सिंह पैकरा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर, डॉ0 चित्रा वर्मा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर, अमरनाथ सिदार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़, डॉ मैखलेन्द्र प्रताप सिंह उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर्स, अविनाश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी, रवि कुमार कुजूर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर तथा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)