सस्ते में बनाए बाजार वाला महंगा बर्गर, बच्चों के चहरे पर आएगी मुस्कान. . .

सस्ते में बनाए बाजार वाला महंगा बर्गर, बच्चों के चहरे पर आएगी मुस्कान. . .

बर्गर का नाम आते ही बच्चों के चहरे पर एक बड़ी मुस्कान आ जाती हैं। बच्चे जब भी कभी बाहर किसी रेस्टोरेंट में जाते हैं तो बर्गर खाना पसंद करते हैं जो कि कई बार महंगा भी पड़ता हैं। लेकिन आप चाहे तो अपने घर पर ही आसानी से बाजार वाला महंगा बर्गर सस्ते में बना सकते हैं। ऐसे में आप घर पर बने बर्गरसे स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रख सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

(1) प्याज - 4-5 (कटे हुए) (2) टमाटर - 2-3 (कटे हुए) (3) स्लाइस पनीर - 4-5 (4) गर्म मसाला पाउडर - 1/2 चम्मच (5) लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच (6) नमक - स्वादअनुसार (7) तेल - 3 चम्मच (8) ब्रेड क्रम्बस - 1 कप (9) नींबू का रस - 2 चम्मच (10) बर्गर बन्स - 4-5 (11) मक्खन - 3 चम्मच (12) अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1/2 चम्मच (13) टोमेटो केचअप - 2 चम्मच (14) हरा धनिया - 2 कप (15) खीरा - 1/2 (कटा हुआ) (16) आलू - 3-4 (उबले हुए) (17) गाजर - 3 (कटी हुई) (18) मटर - 1 कप ( छिले हुए) (19) कार्न - 1/2 कप

बनाने की विधि

- सबसे पहले मटर, गाजर, स्वीट कार्न को प्रेशर कुकर में डालकर एक सीटी लगवा लें। - फिर इसके बाद इन उबलियों हुई सब्जियों को किसी बर्तन में निकाल लें। - अब इसमें प्याज, टमाटर, नींबू का रस, गर्म मसाला, नमक और अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं। - एक बाउल में आलू डालें और उन्हें अच्छे से मैश कर लें। फिर इसमें नींबू का रस मिलाएं और इसे छोटी-छोटी पैटीज का आकार दे दें। - फिर एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें। तैयार की हुई पैटीज को ब्रेड क्रम्बस में मिलाएं और तेल में डालकर ब्राउन होने तक भून लें। - अब बर्गर बन का आधा भाग लेकर उसमें मक्खन लगा लें। फिर इसमें प्याज, खीरा, टमाटर रख दें। - इसके बाद बर्गर में तैयार की गई वेजिटेबल पेटीज रखें और इसमें पनीर की स्लाइसेस भी रख दें। - अब बर्गर को दूसरे बन से बंद करें और टोमेटो सॉस डालकर सर्व करें। - आपका टेस्टी बर्गर बनकर तैयार है। केचअप डालकर बच्चों को सर्व करें।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)