विटामिन व पोषक तत्वों का भंडार हैं प्याज के छिलके, इस्तेमाल से होते हैं हैरान करने वाले फायदे . . .

विटामिन व पोषक तत्वों का भंडार हैं प्याज के छिलके, इस्तेमाल से होते हैं हैरान करने वाले फायदे . . .

अक्सर आप सब्जियों के तना और छिलकों को कचरा समझकर फेंक देते होंगे लेकिन ऐसा करना आपकी सबसे बड़ी भूल है। सब्जियों के सभी भाग में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व उपस्थित होते हैं। यहां तक कि प्याज के छिलकों में भी। प्याज के छिलकों में विटामिन ए, सी, ई और कई तरह एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। प्याज के छिलकों में मुख्य रूप से फ्लेवोनोइड, एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाएं जाते हैं। ऐसे में हम आपको बता रहें हैं इसके इसे हेल्थ संबंधित फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका जिसके बाद आप दुबारा फेंकने की भूल नहीं करेंगे।

Paragraph Image

मांसपेशियों के दर्द में फायदेमंद

प्याज के छिलको में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट गुण मसल क्रैंप्स या मांसपेशियों में दर्द को कम करने का काम करता है। ऐसे में आप प्याज के छिलके को 10-20 मिनट के लिए पानी में उबालें। फिर इसे छान लें और सोने से पहले इसे चाय की तरह पिएं।

Paragraph Image

त्वचा में खुजली से राहत

प्याज में छिलकों में एंटी-फंगल गुण होते हैं। जो उन्हें एथलीट फुट समेत त्वचा की समस्याओं जैसे-खुजली से राहत दिलाने में प्रभावी काम करते हैं। राहत के लिए अपनी त्वचा पर छिलकों को पानी में उबाल कर लगा सकते हैं।

Paragraph Image

सूजन और कैंसर से बचाव

एक शोध में सामने आया है कि प्याज के छिलकों में प्रचूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स, क्वेरसेटिन और फीनोलिक शरीर में सूजन, कैंसर जैसी समस्याओं से बचाव में काफी कारगर साबित होते हैं।

Paragraph Image

गले की समस्याओं में राहत

प्याज के छिलकों को पानी में डालकर गरारा किया जाए या फिर चाय में उबालकर पिया जाए तो इससे गले की खराश व अन्य समस्याओं से राहत मिलती है। सर्दी-जुकाम में गले में दर्द रहता है। प्याज के छिलकों को पानी के साथ उबालकर उससे गरारा करने से तुरंत फायदा मिलता है।

Paragraph Image

अनिद्रा की समस्या में फायदेमंद

प्याज के छिलके अनिद्रा में प्राकृतिक प्रेरक का काम करती है। यदि आपको नींद नहीं आती है या बार-बार टूट जाती है तो इनके छिलकों से तैयार चाय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

Paragraph Image

हार्ट की समस्या

प्याज के छिलकों को पानी में डालें और उसे अच्छी तरह से उबाल ले इसके बाद इसको छानकर गर्म-गर्मी पिएं। ऐसा करने से आपकी हार्ट की समस्या दूर होती है।

Paragraph Image

आंखों की रोशनी बढ़ाने में उपयोगी

प्याज के छिलकों में भरपूर मात्रा में विटामिन C व A पाया जाता है। और यह दोनो ही विटामिन आंखों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होते हैं। आंखों को हेल्दी रखने के लिए आप इससे तैयार चाय का सेवन कर सकत हैं।

कैसे बनाएं प्याज के छिलकों की चाय?

सामग्री 3 से 4 मीडियम आकार के प्याज के छिलके 2 कप पानी 1 चम्मच शहद कैसे करें तैयार प्याज के छिलकों से चाय बनाने के लिए छिलकों को पानी में अच्छी तरह से साफ कर लें। अब पानी में इसे उबाल लें। इसे तब तक आंच पर चढ़ा रहने दें जब तक पानी का रंग न बदलने लगे। फिर इसे कप में छानकर स्वादानुसार शहद मिलाकर पी जाएं।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)