बाड़ी विकास से जुड़कर स्वावलंबी बन रही महिलाएं . . .

बाड़ी विकास से जुड़कर स्वावलंबी बन रही महिलाएं . . .

बस्तर मित्र न्यूज।

सूरजपुर जिले में गौठान के माध्यम से स्व सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने विभिन्न प्रकार के आजीविका मूलक योजनाओं से जोड़ा जा रहा है जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की आर्थिक मदद प्रदान कर सकें। इसी कड़ी में प्रतापपुर ब्लॉक के खड़गवांकला आदर्श गौठान की गोंदा महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बाड़ी विकास का लाभ उठाते हुए सामूहिक रूप से गौठान में ही हरी सब्जियों का उत्पादन कर उसे बाजारों में उचित मूल्य पर विक्रय कर रही हैं जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है।

Paragraph Image

समूह की सदस्यों ने बताया कि उनके द्वारा गौठान कि 50 डिसमिल भूमि पर लौकी का उत्पादन किया गया है जिसमें अच्छा फसल निकल रहा है और उससे वर्तमान समय तक 11 हजार रुपए से अधिक की बिक्री किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि गौठान में मिर्च 50 डिसमिल, करेला 50 डिसमिल एवं टमाटर 2 एकड़ की भूमि पर लगाया गया है इससे निश्चित ही आमदनी में वृद्धि होगी। सदस्यों ने बताया कि बाड़ी विकास में सब्जियों का अच्छा उत्पादन हो रहा है।

स्थानीय बाजारों में ताजा सब्जियों की मांग भी अधिक होती है जिससे उनके सब्जियां आसानी से विक्रय हो जाते हैं। समूह की महिलाओं ने कहा कि बाजारों में सब्जियों की मांग को देखते हुए वे और भी अन्य सब्जियों का उत्पादन करेंगे जिससे उनके समूह को आर्थिक रूप से अधिक लाभ प्राप्त हो सके।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

LAXMI JURRI

LAXMI JURRI

पत्रकारिता के लिए समर्पित...

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)