दिल्ली के जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने शिवसेना कांकेर जिला का जत्था . . .

दिल्ली के जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने शिवसेना कांकेर जिला का जत्था . . .

कांकेर/बस्तर मित्र।

20 से 21 जुलाई को शिवसेना द्वारा आयोजित दिल्ली जंतर मंतर के प्रदर्शन में सम्मिलित होने शिवसेना कांकेर जिला का जत्था हमसफर एक्सप्रेस से दिनांक 19 जुलाई को रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

विदित हो कि शिवसेना द्वारा भारत देश को हिंदू राष्ट्र बनाने, भारत देश में अनिवार्य जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने, भारत देश में समान नागरिक संहिता लागू करने, भारत देश में गौ हत्या पर रोक लगाते हुए गौ हत्या करने वालों को मृत्युदंड का सजा देने, भारत देश में सी.ए.ए.एनआर. सी. लागू करने एवं देश एवं छत्तीसगढ़ की विभिन्न समस्याओं को दूर करने।

Paragraph Image

हिंदू मंदिरों में पुजारी हेतु सरकार द्वारा वेतनमान की व्यवस्था किए जाने, हिंदुओं के धार्मिक स्थल को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने आदि मांगों को लेकर संसद के मानसून सत्र के दौरान दिनांक 20 एवं 21 जुलाई 2022 को दिल्ली के जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन कर इस आशय का ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा जाएगा।

इस हेतु शिवसेना का जत्था निकला। इस जत्थे में शिवसेना के प्रमुख कार्यकर्ताओं चंद्रमौली मिश्रा, अनीस नूरोटी, धर्मेंद्र यादव प्रवीण टाडिया एवं अन्य शिवसेना के प्रमुख नेता दिल्ली जा रहे हैं।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)