मातृ एवं शिशु अस्पताल अलबेलापारा में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा 05 अगस्त से किया जायेगा स्क्रीनिंग . . .

मातृ एवं शिशु अस्पताल अलबेलापारा में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा  05 अगस्त से किया जायेगा स्क्रीनिंग . . .

बस्तर मित्र/कांकेर।

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार मातृ एवं शिशु अस्पताल अलबेला पारा कांकेर में 05 एवं 06 अगस्त को विशेष स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जायेगा। गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने की आशंका वाले जिले के कुपोषित बच्चों और शिक्षा विभाग द्वारा चिन्हांकित बच्चों का रायपुर से आये विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच किया जायेगा तथा जांच के बाद उपचार के लिए चिन्हांकित बच्चों का निःशुल्क उपचार किया जायेगा। जिले के ऐसे पालक जिनके बच्चे गंभीर रूप से बीमार हों, जन्मजात विकृतियो से पीड़ित हों, वे भी इस शिविर में ऐसे बच्चे को ला सकते है। उनका भी स्क्रीनिंग एवं उपचार किया जायेगा। चिकित्सक परीक्षण एवं उपचार के उपरांत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विभाग अलबेलापारा कांकेर में जिला मेडिकल बोर्ड से यूडीआईडी कार्ड बनाने हेतु दिव्यांग छात्रों का प्रमाणीकरण भी किया जायेगा।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)