नाव में ब्लास्ट हुआ सिलेंडर, 4 लोगों की मौत, कई लोग घायल . . .

नाव में ब्लास्ट हुआ सिलेंडर, 4 लोगों की मौत, कई लोग घायल . . .

बस्तर मित्र न्यूज।

बिहार की राजधानी पटना में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां बीच गंगा नदी में नाव में ब्लास्ट हो जाने से 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नाव के जरिए अवैध बालू को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जा रहा था। इसी दौरान बालू परिवहन में लगे लोगों के लिए नाव पर ही दोपहर का खाना बनाया जा रहा था, तभी अचानक गैस लीक होने की वजह से गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।

इस भयानक हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। नाव पर करीब 20 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। घटनास्थल पर पहुंचे मनेर थाना अध्यक्ष ने 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)