सिलाई प्रशिक्षण के लिए 09 और 10 सितम्बर को काउंसलिंग . . .

सिलाई प्रशिक्षण के लिए 09 और 10 सितम्बर को काउंसलिंग . . .

बस्तर मित्र न्यूज।

जिले के बेरोजगार युवकों के भविष्य को बेहतर एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कांकेर जिले में उपलब्ध संसाधन एवं रोजगार की संभावनाओं से युवाओं को सक्षम बनाने लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में कौशल विकास योजना अंतर्गत 30 सीटां में सिलाई प्रशिक्षण कोर्स में निःशुल्क रहवासी प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। 09 एवं 10 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में प्रशिक्षण के लिये कांउसलिंग का आयोजन किया जायेगा। जिले के ऐसे युवा जो 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के हैं, प्रशिक्षण से जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं। वे शैक्षणिक योग्यता जैसे-05वीं उत्तीर्ण की अंकसूची, आधार कार्ड, 03 पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)