पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त . . .

पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त . . .

बस्तर मित्र/कांकेर।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा जिले में पंचायतों के उप निर्वाचन के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु अपील प्राधिकारी, रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। अपर कलेक्टर कांकेर को सम्पूर्ण कांकेर जिला (अनुभाग पखांजूर को छोड़कर) तथा अपर कलेक्टर अंतागढ़ को सम्पूर्ण पखांजूर अनुभाग के लिए अपील प्राधिकारी नियुक्त किया गया है।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर को सम्पूर्ण कांकेर अनुभाग के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार कांकेर को कांकेर तहसील एवं तहसीलदार नरहरपुर को नरहरपुर तहसील के लिए सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चारामा को सम्पूर्ण चारामा अनुभाग के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और तहसीलदार चारामा को सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र चारामा हेतु सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर को सम्पूर्ण भानुप्रतापपुर अनुभाग के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार दुर्गूकोंदल को तहसील क्षेत्र दुर्गूकोंदल हेतु सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पखांजूर को सम्पूर्ण पखांजूर अनुभाग के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार पखांजूर को सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र पखांजूर के लिए सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)