गर्लफ्रेंड ने बनाई दूरी तो प्रेमी, खुद की कनपटी पर मार ली गोली . . .

गर्लफ्रेंड ने बनाई दूरी तो प्रेमी, खुद की कनपटी पर मार ली गोली . . .

बस्तर मित्र/प्रयागराज।

प्रयागराज में एक शख्स ने गोली मारकर खुदखुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक उसका किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन प्रेमिका ने उससे किसी बात को लेकर दूरी बना ली थी। जिसे वो सहन नहीं कर सका और अपनी कनपटी पर गोली माकर खुदकुशी कर ली।

प्रयागराज के कर्नलगंज में उस समय हड़कंप मच गया जब किराए के मकान से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग युवक के कमरे की तरफ दौड़े. कमरा अंदर से बंद था। मकान मालिक और पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा तो हर किसी के होश उड़ गए। बिस्तर पर खून से लथपथ युवक की डेड बॉडी पड़ी थी। तुरंत ही इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।

23 साल का कृष्ण यूपी के फतेहपुर जनपद का रहना वाला था और जिम में लगी मशीनों को ठीक करने का काम करता था। वह कटरा के मनमोहन पार्क के पास एक किराए के मकान में रह रहा था। जानकारी के मुताबिक, उसका किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन प्रेमिका ने उससे किसी बात को लेकर दूरी बना ली थी। जिसे वो सहन नहीं कर सका और अपनी कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस को मृतक युवक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने प्रेमिका के दूरी जाने की बात लिखी है। प्रेमिका उसे छोड़कर चली गई थी। जिसका गम उसे सता रहा था। जिसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने मौके से मिले अवैध तमंचा को भी अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

Mukesh Markam

Mukesh Markam

निष्पक्ष पत्रकार

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)