मौसमी फल - क्षेत्र में सीताफल काफी लोकप्रिय . . .

मौसमी फल - क्षेत्र में सीताफल काफी लोकप्रिय . . .

बस्तर मित्र/कांकेर।

यह एक मौसमी फल है, जो काफी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी है। यह मौसमी फल सितंबर को तैयार होकर बाजारों में उपलब्ध हो जाता है, जो नवंबर-दिसंबर तक चलता है। ठंड में इसका टेस्ट और भी बढ़ जाता है।

वर्तमान में इस फल का भाव 50 रुपए किलो है। फल विक्रेताओं का कहना इस साल सीताफल की उपज में कमी देखी जा रही है। इस फल में आयरन, कैल्शियम राइबोफ्लेविन, थाइमिन व पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो लोगों के लिए फायदेमंद है।

यह फल हार्ट के लिए काफी लाभकारी है। जो बड़े हुए हार्ट वेट, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। इसमें विटामिन ए और राइबोफ्लेविन प्रचुर मात्रा में होने के कारण या आंखों की रोशनी के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसके साथ ही यह दिमाग को शीतलता प्रदान करता है, जो चिड़चिड़ापन कम करता है। एनिमिया की प्रॉब्लम में लगातार एक से दो खाएं तो इस समस्या से दूर किया जा सकता है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

Mukesh Markam

Mukesh Markam

निष्पक्ष पत्रकार

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)