धान खरीदी केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने के निर्देश . . .

धान खरीदी केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने के निर्देश . . .

बस्तर मित्र/कांकेर।

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रति सप्ताह तीन से चार खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जाये तथा अन्तर्राज्यीय सीमा पर सतत चौकसी बरती जाये। उनके द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में की गई व्यवस्था की जानकारी भी ली गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर कांकेर एस. अहिरवार, अपर कलेक्टर अंतागढ़ चन्द्रकांत वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, एसडीएम भानुप्रतापपुर प्रतीक जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)