50 ग्राम भुना चना रोज खाने के हैं ये चौकाने वाले फायदे, एक हफ्ते में दिखने लगेगा चमत्कार . . .

50 ग्राम भुना चना रोज खाने के हैं ये चौकाने वाले फायदे, एक हफ्ते में दिखने लगेगा चमत्कार . . .

बस्तर मित्र न्यूज।

अगर आप स्वाद के लिए कभी कभार भुने हुए चनों का सेवन करते है तो यह हमारा यह आर्टिकल पढने के बाद आप इसका नियमित तौर पर सेवन शुरू कर देंगे। भुने हुए चने को गरीबों का बादाम भी कहा जाता है। भुने हुए चने खाने से शरीर को जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ होते है। भुने हुए चनों में प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, मिनरल्स और फैटी एसिड में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सबसे बड़ी बात इसमें फैट की मात्रा कम होती है और यह ऊर्जा का सबसे बढ़िया स्रोत है। यह आपको भरा हुआ महसूस कराता है। आपको बता दे, एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 50 से 60 ग्राम चनों का सेवन करना चाहिए। यह उसकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद रहता है। चलिए जानते हैं कि नियमित रूप से भुने चनों को अपनी डाइट में शामिल करते है तो आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

प्रोटीन का खजाना

चने में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। सबसे कमाल की बात यह है की भूनने से इसके पोषक तत्व बिल्कुल भी प्रभावित नहीं होते हैं। शरीर में नई कोशिकाओं की मरम्मत और निर्माण के लिए प्रोटीन की जरूरत पड़ती है। खासकर बच्चों, किशोरों और गर्भवती महिलाओं को। इसलिए इसका सेवन शरीर में प्रोटीन की मात्रा को पूरा करता है।

Paragraph Image

वजन घटाने में सहायक

भुना हुआ चना भी आहार फाइबर का एक उत्कृष्ट स्रोत है। रोजाना भुने हुए चने खाने से मोटापे की समस्या में राहत मिलती है। इसका सेवन शरीर से अतिरिक्त चर्बी को पिघलाने में मदद करता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, फाइबर से भरपूर चीजें खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। यही वजह है कि आप उल्टी-सीधी चीजों का सेवन करने से बच जाते है। इसके अलावा फाइबर पाचन को बेहतर करने और कब्ज की समस्या से निजात दिलाने का भी काम करता है।

Paragraph Image

मधुमेह में लाभकारी

मधुमेह रोग में भुने हुए चने खाना फायदेमंद रहता है। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) वाले खाद्य पदार्थ सभी डायबिटीज रोगियों के लिए बेहतर हैं। कम जीआई होने का मतलब है कि उस विशेष खाद्य पदार्थ के सेवन से आपके ब्लड शुगर लेवल में अन्य खाद्य पदार्थों की तरह उतार-चढ़ाव नहीं होगा। चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) लेवल 28 है। इसलिए यह मधुमेह मरीजों के लिए खाने का एक अच्छा विकल्प है।

Paragraph Image

हड्डियों को बनाता है मजबूत

हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाने का काम भी करता है भुना चना । एनसीबीआई द्वारा प्रकाशित एक शोध के अनुसार भुने हुए चने में मौजूद मैंगनीज और फास्फोरस आपके शरीर को स्वस्थ हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं और हड्डियों की असामान्य संरचना, जोड़ों के दर्द आदि जैसी स्थितियों को रोकते हैं।

Paragraph Image

पाचन शक्ति बढ़े

पाचन शक्ति को संतुलित और दिमागी शक्ति को भी बढ़ाता है भुना चना। भुना चना खाने से खून भी साफ होता है जिससे त्वचा में निखार आता है। चने में फॉस्फोरस होता है जो हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाता है और किडनी से एक्स्ट्रा साल्ट निकालता हैं।

Paragraph Image

दिल को स्वस्थ रखने में सहायक

भुना हुआ चना मैंगनीज, फोलेट, फास्फोरस और तांबे का भी एक समृद्ध स्रोत है जो हमारे हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ है। फास्फोरस विशेष रूप से हमारे रक्त परिसंचरण में सुधार और हमारे दिल को स्वस्थ रखने के लिए जाना जाता है।

Paragraph Image

कोलेस्ट्रॉल को भी करता है कम

फाइबर का बढ़िया स्रोत होने की वजह से भुने हुए चने का सेवन खून में गंदे कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। गंदे कोलेस्ट्रॉल के निर्माण से नसों में ब्लॉकेज हो सकती है जिससे आपको दिल के रोग और हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)