अब तक तीन अभ्यर्थियों द्वारा दाखिल किया गया नाम निर्देशन पत्र . . .

अब तक तीन अभ्यर्थियों द्वारा दाखिल किया गया नाम निर्देशन पत्र . . .

कांकेर/बस्तर मित्र।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-80 भानुप्रतापपुर (अजजा) के उप निर्वाचन के लिए आज दो अभ्यर्थियों द्वारा अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। ग्राम कसावाही, तहसील चारामा से ब्रम्हानंद नेताम ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और ग्राम तेलगरा, पोस्ट लखनपुरी तहसील चारामा से सावित्री मण्डावी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दाखिल किया।

Paragraph Image

उल्लेखनीय है कि इस विधानसभा उप निर्वाचन के लिए अब तक तीन अभ्यर्थियों द्वारा अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया जा चुका है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 17 नवम्बर गुरूवार के निर्धारित समय तक अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये जायेंगे तथा 18 नवम्बर शुक्रवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जायेगी और 21 नवम्बर सोमवार तक अभ्यर्थिता से नाम वापस लिये जा सकेंगे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)