मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में पुलिस जन संवाद केन्द्र भवन का किया उद्घाटन . . .

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में पुलिस जन संवाद केन्द्र भवन का किया उद्घाटन . . .

बस्तर मित्र / रायपुर.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में पुलिस जन संवाद कक्ष का उद्घाटन किया। पुलिस जन संवाद कक्ष के निर्माण होने से आम जनता से जुड़े विभिन्न विषयों पर बैठकें यहां आयोजित की जा सकेंगी।

Paragraph Image

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव परिसर में पुलिस जन संवाद केन्द्र भवन का निर्माण किया गया है। जिसमें महत्वपूर्ण पर्वों के अवसर पर या कानून और व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने पर सभी समाज प्रमुखों को आमंत्रित कर प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक एवं आपराधिक प्रकरणों में पुलिस को मिली सफलता के संबंध पत्रकारवार्ता की जा सकेगी। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा, कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर भी उपस्थित थे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)