बर्तनों पर लगे दाग और महक इन आसान तरीकों से छुडाएं . . .

बर्तनों पर लगे दाग और महक इन आसान तरीकों से छुडाएं . . .

घरों में भोजन बनाने और खाने के दौरान कई प्रकार के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता हैं जो विभिन्न धातु से बने होते हैं। इन बर्तनों की रोज सफाई की जाती हैं ताकि इनपर किसी प्रकार की गंदगी ना रहे। लेकिन देखा जाता हैं कि धोने के बावजूद कई बार इनपर पानी के या तेल के दाग रह जाते हैं जो बहुत ही भद्दे लगते हैं और इनमें कई बार तेल की महक भी रह जाती हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ख़ास उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से बर्तनों की सफाई की जाए तो इन जिद्दी दाग-धब्बों से तो छुटकारा मिलेगा ही, लेकिन इसी के साथ ही इनसे आने वाली महक भी दूर होगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में..

Paragraph Image

स्टील के बर्तनों की सफाई

किचन में मौजूद बर्तनों का लगातार इस्तेमाल करने के कारण इनमें से कुछ बर्तनों पर दाग लग जाते हैं और यह बर्तन खराब नजर आने लगते हैं। अक्सर स्टील के बर्तनों में हमें पानी की बूंदों के दाग देखने को मिलते हैं। यह दाग आसानी से छूटते भी नहीं हैं। ऐसे में इन दागों को छुड़ाने के लिए आप प्याज के रस और सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज के रस और सिरके को मिलाकर एक जेल तैयार कर लें। इसमें थोड़ा सा लिक्विड डिटर्जेंट मिलाकर बर्तनों को धोने से बर्तनों पर लगे पानी के दाग आसानी से छूट जाएंगे।

प्लास्टिक के बर्तनों की सफाई

आजकल प्लास्टिक के बर्तन काफी ट्रेंड में हैं। हर कोई इन कलरफुल बर्तनों की तरफ आराम से आकर्षित हो जाता है। इन बर्तनों में जो सबसे ज्यादा दिक्कत आती है वो यह कि इन्हें रोजाना इस्तेमाल करने से इनमें कई बार महक भी रह जाती है। इतना ही नहीं इसमें लगे जिद्दी दाग बहुत बुरे लगते हैं। अपने बर्तनों को चमकाने और महकाने के लिए आप बेकिंग सोडा का सहारा ले सकते हैं। प्लास्टिक के बर्तन से दाग और महक हटाने के लिए आप सिरका का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

पीतल के बर्तनों की सफाई

हममें से बहुत से लोगों के घरों में पीतल के बर्तनों का भी इस्तेमाल होता है। पीतल हवा और पानी दोनों के साथ रिएक्शन करता है। इसलिए पीतल में दाग भी बहुत जल्दी लग जाते हैं। ऐसे में इन दागों को छुड़ाने के लिए आप नींबू का आधा टुकड़ा लें और इस पर नमक लगाकर पीतल के बर्तनों को साफ करें। ऐसा करने से बर्तनों पर लगे दाग आसानी से हट जाएंगे।

चीनी मिट्टी के बर्तनों की सफाई

आजकल वैसे घरों में चीनी मिट्टी के बर्तन बहुत कम दिखाई देते हैं लेकिन ये लुक में बहुत आकर्षक दिखते हैं। इनपर लगे दाग इन्हें भद्दा दिखाते हैं। चीनी मिट्टी के बर्तनों में तेल के दाग छुड़ाने के लिए नींबू का इस्तेमाल करें। नींबू के इस्तेमाल से चीनी मिट्टी के बर्तन नए बर्तनों की तरह चमकने लगेंगे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)