रामचरित मानस से प्रेरणा मिलती है - नितिन पोटाई . . .

रामचरित मानस से प्रेरणा मिलती है - नितिन पोटाई . . .

कांकेर/बस्तर मित्र।

ग्राम मरकाटोला में आयोजित सस्वर मानसगान प्रतियोगिता के समापन अवसर के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य अ.ज.जा आयोग के सदस्य नितिन पोटाई ने कहा कि रामचरित मानस से हमें प्रेरणा मिलती है। इसके सागर में गोता लगाने वाले को अद्भुत सुखद की अनुभुति होती है। रामचरित मानस एक ऐसा महाकाव्य है जो न केवल भारत देश में लोकप्रिय है वरन् विदेशों में भी यह उतना ही लोकप्रिय है। इसमें जीवन दर्शन का सारा सार देखने को मिलता है। जहां इसमें धर्म नीति है वहीं राजनीति भी है। यह एक ऐसा महाकाव्य है जिसे 2 वर्ष 8 माह 26 दिन के अथक प्रयास से बनाया गया। जिसमें मर्यादा पुरूषोत्तम जीवन चरित्र को दर्शाने का कार्य किया गया है। श्री पोटाई ने आगे कहा कि इसमें एक आदर्श पिता, आदर्श पुत्र, आदर्श भाई, आदर्श शासक, आदर्श गृहस्थी और आदर्श वीर का स्वरूप देखने को मिलता है जिसे जीवन में हर व्यक्ति को अनुकरण करना चाहिए। श्री पोटाई ने मानसगान प्रतियोगिता के आयोजकों को बधाई देते हुए इसे निरंतर बनाये रखने की बात कही।

Paragraph Image

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुशील पोटाई ने कहा कि ‘‘सारा मरकाटोला राममय है, गली कुंचा उत्साह से भरा है, धरती का रंग भगवा और आसमान का रंग सुनहरा है, बधाई हो, ऐसा लगता है जैसे आज मरकाटोला में दशहरा है‘‘। भगवद् गीता के श्लोक पढ़कर श्री रामचन्द्र जी के व्यक्तित्व की महत्ता बताई और कविता के माध्यम से आयोजन समिति को अच्छे कार्यक्रम संचालित करने के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को रूपेश्वर सिंह ठाकुर, बाबा, साहू समाज के कार्यकारी अध्यक्ष सेवक राम साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला सहकारी संघ के संचालक डोमेन्द्र सिंह ठाकुर, लेम्पस के अध्यक्ष सरस्वती केमरो, अनूप राठौर, चमन यादव, अजय सिंह केमरो, मुक्तेश्वर सिंह ठाकुर, मनीष पाण्डे, डॉ. माखन गंजीर, सुबेसिंह ध्रुवा, गायत्री धु्रवा, नारद साहू, सनत साहू, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आमंत्रित अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Paragraph Image

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)