कलेक्टर ने किया पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास कांकेर का निरीक्षण . . .

कलेक्टर ने किया पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास कांकेर का निरीक्षण . . .

कांकेर/बस्तर मित्र।

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास कांकेर का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास के पुराने भवन के जीर्णोद्धार कार्य जैसे छत ढलाई का कार्य, पुराना प्लास्टर उखाड़कर नया प्लास्टर कार्य, टाईल्स फीटिंग कार्य, शौचालय एवं बाथरूम रिपेयरिंग, खिड़की-दरवाजा नया लगाने कार्य का अवलोकन किया। इसके अलावा वर्ष 2021-22 में छात्रावास भवन में विद्युत मरम्मत कार्य तथा अतिरिक्त कक्ष का छत मरम्मत, रंगाई-पुताई खिड़की-दरवाजा मरम्मत कार्य और सीलिंग मरम्मत कार्य तथा वर्ष 2022-23 में छात्रावास के अतिरिक्त कक्ष में विद्युतीकरण कार्य, सेप्टिक टैंक निर्माणाधीन कार्य का भी जायजा लिया।

Paragraph Image

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान शौचालय का मरम्मत कार्य में अनियमितता पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान छात्रों के द्वारा पुस्तकालय, बोर खनन और गेट निर्माण एवं फर्नीचर संबंधी कार्य करवाने की मांग की गई। इस अवसर पर आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्रीकांत कसेर, मंडल संयोजक सुरेश लहरिया, छात्रावास अधीक्षक उमाशंकर सलाम, सब इंजीनियर रमेश ठाकुर मौजूद थे।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)