चिकित्सा महाविद्यालय में सीधी भर्ती हेतु चयन सूची जारी . . .

चिकित्सा महाविद्यालय में सीधी भर्ती हेतु चयन सूची जारी . . .

कांकेर

विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग से परीक्षा उपरांत प्राप्त मेरिट सूची के अनुसार चयन समिति द्वारा मेरिट सूची, चयन सूची तथा प्रतीक्षा सूची जारी किया गया है। अधिष्ठाता डॉ. एम.एल. गर्ग ने जानकारी दी है कि शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कांकेर हेतु रिक्त पदों की भर्ती हेतु अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया है, जिसमें ईसीजी टेक्निशियन, टेक्निशियन, फार्मासिस्ट ग्रेड-02 का चयन सूची जारी किया है।

कांकेर जिले के वेबसाईट www.kanker.gov.in अथवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर की वेबसाईट www.gmckanker.in में अंतिम चयन परिणाम डाउनलोड कर देखा जा सकता है। अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश पंजीकृत डाक के माध्यम से प्रेषित किया गया है। नियुक्ति आदेश डाक के माध्यम से प्राप्त नहीं होने की स्थिति में 15 दिवस के भीतर संयुक्त संचालक सह अस्तपताल अधीक्षक शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कांकेर के समक्ष अपनी उपस्थिति दे सकते हैं। समय-सीमा उपरांत उपस्थिति मान्य नहीं की जावेगी तथा उनके स्थान पर प्रतीक्षा सूची से चयन की कार्यवाही की जावेगी।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)